मध्य प्रदेश के हरदा जिले से लापता हुआ 25 वर्षीय युवक, पुलिस कर रही जांच

मध्य प्रदेश के हरदा जिले से लापता हुआ 25 वर्षीय युवक, पुलिस कर रही जांच

हरदा | भवानी शंकर पराशर | मध्य प्रदेश के हरदा जिले के छिपावड़ थाना (chhipaavad thaana) क्षेत्र के गांव सारंगपुर से 25 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है | युवक अनिरुद्ध सारन बीती रात 9 बजे से लापता हुआ था | घर न पहुंचने पर परिजनों ने छिपावड़ थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है | पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। हरदा के सारंगपुर में रहने वाले युवक अनिरुद्ध सारन बीती रात से लापता है।| घर न पहुंचने पर परिजनों द्वारा खोजबीन में युवक की बाइक और शर्ट का फटा हुआ टुकड़ा खिरकिया के पास रेलवे ट्रेक के किनारे पड़े मिले थे| परिजनों द्वारा पुलिस को सुचना देकर थाने में गुमशुदगी  का मामला दर्ज कराया गया | लापता युवक अनिरुद्ध खिरकिया में मोबाइल दुकान का संचालक है|

पुलिस द्वारा जाँच में यह बात सामने आ यी है की युवक के किसी अन्य युवती से प्रेम संबंध थे | और प्रेम संबंध को ही आधार मानकर पुलिस जाँचकर रही है | वही पहले अपहरण की बात कर रहे परिजन भी प्रेम संबंध की बात सामने आने पर बात को घुमाते नजर आ रहे है | मामला दर्ज कराने के बाद थाने में युवक के चचेरे भाई ने कहा की रात 9 बजे अनिरुद्ध की पिता से बात हुई थी | उसके बाद से उसका मोबाइल बंद बता रहा है इसके साथ ही पुलिस थाना छिपावड के टीआई ने कहा की मामला दर्ज होने के बाद कॉल डिटेल की जाँच भी की जा रही है | तलाश जारी है |

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews