शनिवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) और केंद्रीय आवसन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 2 हजार 548 करोड़ रुपये से अधिक के आवासों और इंदौर उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का का भूमि-पूजन किया। करोड़ों रुपये की 116 परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ है। 310 करोड़ रुपये की 37 परियोजनाओं का का भूमिपूजन किया गया है।
22 जून को मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अतर्गत 992 करोड़ रुपये से निर्मित 38 हजार आवासों का गृह-प्रवेश भी कराया। 2 हजार 935 करोड़ रुपये लागत से बनने वाली 48.10 किलोमीटर लंबी इंदौर उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है। इससे इंदौर के 20, उज्जैन के 8 और आसपास के 40-50 गांव लाभान्वित होंगे। घंटों का सफर अब मिनटों में पूरा होने की उम्मीद है।
कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा है कि, ” इंदौर, उज्जैन और सांवेर को आज 5,657 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिली है। यह प्रदेश की जनता के लिए ऐतिहासिक क्षण हैं। इंदौर के पितेृश्वर महादेव से बाबा महाकल तक आने के लिए सीधी सड़क का भूमि-पूजन हुआ है। यह परियोजना पीथमपुर को निमाड़ क्षेत्र में आगे दिल्ली-मुंबई इकोनॉमिक कॉरिडोर से जोड़ेगी और क्षेत्र के लिए आर्थिक समृद्धि का अहम मार्ग बनेगी। किसानों की मांग पर इसकी ऊंचाई कम की गई है। प्राचीन काल में इस मार्ग से 12 महीने साधु-संत और श्रद्धालु पैदल यात्रा करते थे। उज्जैन क्षेत्र विकास का नया पर्याय बनेगा।” आगे उन्होंने कहा, “पीएम नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के शासनकाल में भारत ने देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है।”
नक्सलवादियों के खिलाफ कार्रवाई से डरती थी कांग्रेस सरकार- सीएम यादव बोले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री की प्रशंसा की। कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ” मध्यप्रदेश सबसे पहले नक्सलवाद से मुक्त होने वाला राज्य बना है लेकिन एक दौर ऐसा भी था, जिसमें नक्सलवादियों ने तत्कालीन सरकार के एक मंत्री की चौराहे पर सरेआम हत्या कर दी थी। कांग्रेस सरकार अपने मंत्री के हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पाई, उन्हें वोट बैंक के लालच में नक्सलवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने में डर लगता था। लेकिन हमारी सरकार ने लोकतंत्र को कलंकित करने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की।” आगे उन्होंने कहा, आज देशभर से आतंकवाद का सफाया हो चुका है। भारत सरकार देश के अंदर और सीमाओं को सुरक्षित कर रही है।”
विकास का नया पर्याय बनेगा नया कॉरिडोर
ग्रीन फील्ड रोड को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि, “परंपरागत सड़क के साथ यह विकास का नया पर्याय बनेगा।” सीएम ने बताया कि अब इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, धार और रतलाम तक 16 हजार वर्ग किलोमीटर में फैले मेट्रोपोलिटन एरिया में 6 रेलवे जंक्शन, 2 एयरपोर्ट, 4 हवाई पट्टी और 2 राजमार्ग शामिल होंगे। आगे उन्होंने कहा, “सड़क मार्ग उद्योग, व्यापार, कृषि और रोजगार सहित सभी क्षेत्रों के विकास में अहम योगदान देता है। अब फतेहाबाद को रेलवे के डबल ट्रैक की भी सौगात मिलने जा रही है।”
गेंहू उपार्जन पर सीएम यादव ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कृषक कल्याण वर्ष 2026 में किसानों के हित में लिए गए फैसलों की चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि, “मध्यप्रदेश ने देश में किसानों से सबसे अधिक गेहूं खरीदने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। प्रदेश के पौने 14 लाख किसानों से गेहूं उपार्जन कर प्रति क्विंटल 2,625 रुपये का भुगतान किया है।
मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की सीएम मोहन यादव की तारीफ
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए फैसलों और कार्यों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि लगभग 2900 करोड़ की लागत के इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना से दोनों शहरों की दूरी कम होगी। उज्जैन धार्मिक और प्रेरणा की नगरी है और इंदौर आर्थिक और रोजगार का केंद्र है। उज्जैन-इंदौर मेट्रोपोलिटन एरिया के निर्माण से रोजगार, शिक्षा और अधोसंरचना का बड़े पैमाने पर विकास होगा।”
मंत्री ने बताया कि आज 38 हजार परिवारों को 2500 करोड़ रुपए लागत के आवासों में गृह-प्रवेश कराया गया है। क्षेत्र के 20 हजार छोटे व्यापारियों को स्वनिधि योजना के अंतर्गत 51 करोड़ राशि दी गई है। अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत सीवर और जल निकासी की परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ है। फायर ब्रिगेड के 36 स्टेशनों के वाहन और उपकरण दिए गए हैं। उन्होंने प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन के लिए तेजी लाने पर भी जोर दिया है। आगे उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में उज्जैन में स्मार्ट सिटी के उत्कृष्ट कार्य हुए हैं। यह सराहनीय पहल है। वह एक दूरदर्शी सोच रखने वाले मुख्यमंत्री हैं, जो मध्य प्रदेश को बहुत आगे ले जाएंगे।”
तुलसी सिलावट ने क्या कहा?
जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि, “मुख्यमंत्री डॉ. यादव पर महाकाल की विशेष कृपा है। वे भव्य और दिव्य सिंहस्थ 2028 के आयोजन के लिए पूरे संकल्प के साथ कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में 2 हजार 935 करोड़ की लागत के इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना का भूमि-पूजन हुआ है। 48.10 किलोमीटर लंबे इस हाईवे के लिए 28 गांवों के 916 किसानों को 816 करोड़ का मुआवजा दिया है। यह सड़क केवल इंदौर-उज्जैन का संगम नहीं है, बल्कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और गुजरात तक कनेक्टिविटी बनेगी।”
मध्यप्रदेश की प्रगति को नई रफ्तार…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने इंदौर के सांवेर में आयोजित समारोह में सहभागिता कर ₹2,935 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 48 किलोमीटर लंबे इंदौर–उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का… pic.twitter.com/FOvL45ewSQ
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) June 20, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता एवं केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर के मुख्य आतिथ्य में सांवेर, जिला इंदौर में आयोजित इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन समारोह@DrMohanYadav51 https://t.co/mFq4wGnR82
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) June 20, 2026






