इंदौर पुलिस के कार शो रूम में हुई करोड़ों रुपए की चोरी का खुलासा कर दिया है, चोरी किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं की थी, चोर शो रूम में काम करने वाला सफाई कर्मचारी ही निकला, उसने भरोसे का फायदा उठाया और मालिक के केबिन से आई फोन , चांदी के सिक्के और वहां बने छोटे से मंदिर देवी का हीरे जड़ा सोने का मुकुट और चांदी का छत्र चुराया था पुलिस ने पूरा माल बरामद कर लिया है।
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित मारुति कार शोरूम पटेल मोटर्स में हुई करोड़ों रुपये की सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने शोरूम में सफाई का काम करने वाले 19 वर्षीय सफाई कर्मचारी जीतू उर्फ़ लक्की बोरासी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब ढाई करोड़ रुपये मूल्य का चोरी गया माल बरामद किया है।
दरअसल 17 जून को पटेल मोटर्स के ऑपरेशन मैनेजर सुरेंद्र चौधरी ने लसूड़िया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि शोरूम के केबिन से एप्पल आईफोन, सोने के आभूषण और चांदी के 12 सिक्के चोरी हो गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई टीम को तत्काल मामल को सुलझाने नके निर्देश दिए गए।
शो रूम के सफाई कर्मचारी ने की थी चोरी
डीसीपी अमन सिंह राठौर ने मीडिया को बताया कि पुलिस कमिश्नर के निर्देश के बाद टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच करते हुए शोरूम में कार्यरत कर्मचारी लक्की बोरासी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। उसने बताया कि शोरूम में काम करने के दौरान उसने मौका पाकर एप्पल आईफोन चोरी किया और मालिक के केबिन में रखे लॉकर से माता मंदिर का सोने का छत्र और हीरे जड़ा मुकुट भी चुरा लिया था ।
भरोसे का लाभ उठाकर मालिक को लगाया चूना
पूछताछ में आईफोन और चांदी के सिक्के उसके पास से बरामद हुए लेकिन हीरे जड़ा सोने का मुकुट और चांदी का छत्र महू से आरोपी की ननिहाल से बरामद किया, आरोपी ने उसे वहां छिपा दिया था, पुलिस ने बताया कि आरोपी सफाई कर्मचारी करीब एक साल से शो रूम में काम कर रहा था उसे मालूम था कहाँ क्या रखा रहता है कौन स्टाफ कब आता है , उसने भरोसे का लाभ उठाकर मौका देखकर चोरी कर ली। पुलिस ने कहा कि आरोपी का कोइओ पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है उस एकादी पूछताछ की जा रही है।






