करणी सेनाध्यक्ष जीवन सिंह पर FIR दर्ज, सीएम शिवराज के खिलाफ अपशब्द बोलने के लगे आरोप

indore

Karni Sena Abused CM Shivraj: करणी सेना का शक्ति प्रदर्शन खत्म हो चुका है। लेकिन आंदोलन के बाद सेनाध्यक्ष जीवन सिंह और उनके अन्य साथियों के खिलाफ धारा 294, 502 (2) के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। उनपर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ अशब्द बोलने के आरोप लगाए गए हैं। प्रकरण शिवपुरी थाने में प्रकाश सिंह रावत द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई है।

दरअसल, 11 जनवरी 2023 को करणी सेना अध्यक्ष द्वारा आयोजित की गई रैली है के दौरान सीएम शिवराज की माँ-बहन को गालियां देने वाला कथित वीडियो वायरल हुआ। जिसके आधार मामला दर्ज दिया गया है। कार्यवाही की मांग भी की गई है। इस दौरान पुलिस स्टेशन में श्री नरहरीप्रसाद यादव, मोहन धाकड़, गिर्राज धाकड़, अरविन्द कुशवाहा, भवरसिंघ धाकड़, रामजी धाकड़ और पुरुषोत्तम धाकड़ मौजूद रहे। आरोप है कि अध्यक्ष समेत अन्य अज्ञात सदस्यों द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया है, जो सर्वजनिक रूप से दंडनीय अपराध है।

बता दें की करणी सेना परिवार का आंदोलन समाप्त हो चुका है। 21 मांगों में 18 को राज्य शासन मान चुकी है। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया वीडियो वायरल हो रहा है। रिपोर्ट की माने तो हाल ही में पिपलानी थाना में करणी सेना के 12 सदस्यों के खिलाफ भी FIR दर्ज किया गया है। कुछ दिनों से सेना द्वारा आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग लेकर भोपाल के मैदान में शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews