भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में अब किसी प्रकार का कोई लॉकडाउन (Lockdown) नहीं रहेगा| अब तक अलग अलग जिलों में रविवार को लागू किया जा रहा लॉकडाउन (Sunday Lockdown) को भी अब ख़त्म कर दिया गया है| प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने एलान करते हुए कहा है कि आज से प्रदेश में कोई लॉकडाउन नहीं रहेगा|
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में अब किसी भी प्रकार का लॉकडाउन नहीं रहेगा। अब तक हो रहे रविवार के लॉकडाउन को खत्म कर दिया गया है। अब सिर्फ कंटेनमेंट जोन में पाबंदी रहेगी। उन्होंने बताया कि केंद्र की अनुमति के बिना कोई भी लॉकडाउन नहीं होगा|
मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि लॉकडाउन के लिए केंद्र से प्राप्त गाइडलाइन के तहत करना होगा| अगर किसी ने सीधा लॉकडाउन कर दिया तो उन पर कार्रवाई की जायेगी| उन्होंने कहा कि 21 सितंबर से प्रदेश में राजनीतिक सभाएं शुरू हो सकेंगी| 100 प्रतिशत कारोबार संचालित हो सकेंगे|
.#Unlock4 में प्रदेश में अब किसी भी प्रकार का #lockdown नहीं रहेगा। अब तक हो रहे रविवार के #लॉकडाउन को खत्म कर दिया गया है। अब सिर्फ कंटेनमेंट जोन में पाबंदी रहेगी।@mohdept @BJP4MP pic.twitter.com/zF2AssUrZA
— Dr Narottam Mishra (Modi Ka Parivar) (@drnarottammisra) August 31, 2020






