गाने में कुछ इस तरह से छलका सिंधिया समर्थक MLA का दर्द, VIDEO VIRAL

गाने में कुछ इस तरह से छलका सिंधिया समर्थक MLA का दर्द, VIDEO VIRAL

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

ज्योतिरादित्य सिंधिया(jyotiraditya sindia) के भाजपा (bjp) में जाने के बाद उनके समर्थन में कांग्रेस(congress) से इस्तीफा देने वाले ग्वालियर पूर्व विधानसभा (Gwalior East Assembly)के विधायक मुन्ना लाल गोयल (MLA Munna Lal Goyal)को लेकर हाईकोर्ट(highcourt) में दायर की गई बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को परिजनों द्वारा अर्थहीन बताये जाने के बाद अब विधायक गोयल ने भी से भ्रामक बताया है। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि मुझे किसी ने बंधक नहीं बनाया है मैं अपनी मर्जी से दोस्तों के साथ हूँ। विधायक गोयल का एक दूसरा वीडियो भी जारी हुआ है जिसमें वे 1970 में बनी मेरा नाम जोकर फ़िल्म के गाने पर गाते “जीना यहाँ मरना यहाँ” गीत गाते दिख रहे हैं।सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, सिंधिया समर्थक विधायकों के बंगलुरु के रिज़ॉर्ट में होने के बाद से लगातार तमाम तरह की बातें सामने आ रही हैं। कांग्रेस लगातार सिंधिया समर्थक विधायकों को बंधक बनाये जाने के आरोप लगा रही है इस बीच सोमवार को मप्र हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में ग्वालियर के एडवोकेट उमेश बोहरे ने ग्वालियर पूर्व विधानसभा के विधायक मुन्ना लाल गोयल के लापता होने और उनकी जान को खतरा बताते हैं बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की है। याचिका दायर होने के बाद सोमवार शाम विधायक के परिजनों ने याचिका का खंडन करते हुए उसमें कही गई बातों को अर्थहीन और भृमित करने वाला बताया साथ ही हाईकोर्ट में इसका खंडन करने की बात कही। इसके बाद विधायक मुन्ना लाल ने बंगलुरु से एक वीडियो जारी कर एडवोकेट बोहरे को चिंता करने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं कहीं बंधक नहीं हूँ। यहाँ मैं अपनी मर्जी से दोस्तों के साथ हूँ। और जल्दी ही लौटूंगा। इस वीडियो के अलावा मुन्ना लाल गोयल का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे फिल्म मेरा नाम जोकर का गीत “जीना यहाँ, मरना यहाँ, इसके सिवा जाना कहाँ” गाते दिखाई दे रहे हैं। माना जा रहा है कि वे इस गीत के जरिये सिंधिया के प्रति अपनी आस्था प्रदर्शित कर रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews