करणी सेना ने भरी हुंकार, मोबाइल के टॉर्च की लाइट से जगमगा उठा भोपाल का जंबूरी मैदान, महाआंदोलन जारी

करणी सेना ने भरी हुंकार, मोबाइल के टॉर्च की लाइट से जगमगा उठा भोपाल का जंबूरी मैदान, महाआंदोलन जारी

Karni Sena Movement: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अब तक करणी सेना का विरोध प्रदर्शन जारी है। रविवार सुबह को हजारों लोगों ने एक साथ मिलकर अपनी बात सरकार के सामने रखी। भोपाल के जंबूरी मैदान में लाखों की भीड़ जमा है। आज शाम पूरा मैदान मोबाइल के टॉर्च की लाइट से जगमगा उठा। और नारों से पूरी सभा गूंज उठी। कई राज्यों के लोग भोपाल में इस आंदोलन का हिस्सा बनने पहुंचे हैं। और सरकार से आर्थिक आधार पर आरक्षण सहित 21 मांगों को स्वीकार करने के लिए हड़ताल कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक 5 कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनकी मांग पूरी होने तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

विधानसभा के घेराव की चेतावनी

जीवन सिंह का कहना है कि उन्होनें सरकार को मांगे पूरी करने के लिए शाम 4 बजे तक का समय दिया था। इसके बाद ही हड़ताल शुरू किया गया है। हम यहाँ तब तक बैठेंगे जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती है। उन्होनें आगे कहा, “हम तब तक मैदान नहीं छोड़ेंगे, जब तक सरकार हमारी मांग पूरी नहीं करती।” बता दें कि इससे पहले करनी सेना ने विधान सभा के सामने घेराव करने की चेतावनी भी थी। बाद में प्रशासन से बातचीत के बाद घेराव को टाल दिया गया। वहीं इस चेतावनी के बाद सुरक्षा में प्राशासन द्वारा वृद्धि भी की गई।

यह है पूरा मामला

मध्यप्रदेश के अलावा राजस्थान, छतीसगढ़ और महाराष्ट्र के लाखों लोग भोपाल में इकट्टा होकर अपनी मांग पूरी करवाने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 8 जनवरी की सुबह से आंदोलन जारी है। यह प्रदर्शन मुख्य रूप से जातिगत आरक्षण को खत्म करके आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने के लिए किया जा रहा है। करणी सेना के मुताबिक आंदोलन सवर्णों, पिछड़ा वर्ग की व्यवस्था में सुधार के लिए किया जा रहा है। 21 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews