सतना | पुष्पराज सिंह बघेल. जिले के उचेहरा ब्लाक में टमस एवमं बरुआ नदी से अवैध रेत लम्बे समय से निकाली जा रही है जिसका परिवहन सतना ,मैहर तक किया जा रहा है । शासन की इन दिनों खनन माफिया के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश के चलते खनि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा एवं राजस्व विभाग की संयुक्ति टीम द्वारा कार्यवाही की गई उसी के चलते रगला पंचायत अंतर्गत रेलवे फाटक के पास अवैध रेत एव गिट्टी के भंडारण की शिकायत की पुष्टि करते छापा मार कार्यवाही की गई । जिसमें 30 घन रेट एवंम गिट्टी का भण्डारण पाया गया । जप्ती की कार्यवाही खनि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा द्वारा की गई |
खनिज विभाग की कार्रवाई, अवैध रेत और गिट्टी जब्त
Written by:Gaurav Sharma
Last Updated:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






