MP School: 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, डीईओ ने जारी किए निर्देश

mp

सीधी, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों (MP Government School) के 12वीं के छात्रों के लिए काम की खबर है। शासकीय विद्यालयों में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पैरामिलिट्री फोर्स में भर्ती (paramilitary force recruitment) के लिए निःशुल्क कोचिंग की सुविधा दी जा रही है।वही अध्ययनरत बालिकाओं को एएनएम में प्रवेश परीक्षा के लिए कोचिंग दी जायेगी।इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने निर्देश जारी कर दिए है।

यह भी पढ़े..MP News: पटवारी-शिक्षक समेत 11 निलंबित, 9 कर्मचारियों को नोटिस, 5 सचिवों पर जुर्माना

सीधी जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया है कि भारत शासन (Indian Government) द्वारा पैरामिलिट्री फोर्स में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था है। फोर्स इत्यादि में सिपाही के पद पर सीधे भर्ती की जाती है जिसके लिये न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होना आवश्यक है। स्कूल शिक्षा विभाग (MP school education department) द्वारा शालाओं में बालक और बालिकाओं के लिए पठन-पाठन एवं खेलकूद की गतिविधियां संचालित की जाती है। बालक और बालिकाओं के सशक्तिकरण के उद्वेश्य से ऐसी बालिकाएं जो फोर्स एवं पुलिस में भर्ती (MP Police Recruitment 2021) होना चाहते है, के लिए निःशुल्क गैर आवासीय प्रशिक्षण कराया जाना है।

प्रशिक्षण के लिए बालिकाओं के परीक्षा का आयोजन फिजिकल परीक्षा एवं लिखित परीक्षा के बाद मैरिट सूची अनुसार प्रशिक्षण प्रारंभ किया जावेगा। फिजिकल परीक्षा एवं लिखित परीक्षा उपरांत चयनित विद्यार्थियों के कोंचिंग के लिए प्रशिक्षण लिखित परीक्षा एवं फिजिकल ट्रेनिंग दोनों के लिये होगा। यह निःशुल्क कोचिंग अक्टूबर 2021 से आरम्भ होकर संचालित होगी। चयनित शाला में लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग (coaching) सामान्यतः प्रतिदिन प्रातः 08 बजे से 10 बजे तक होगी। छात्र की सहमति के आधार पर शाम का समय भी रखा जा सकता है।

यह भी पढ़े.. खंडवा लोकसभा उपचुनाव: बीजेपी का नया दांव, इन नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

प्रतिदिन 2 घंटे की कक्षा संचालित की जायेगी। फिजिकल ट्रेनर सप्ताह में 04 दिन, 90 मिनट प्रतिदिन तथा रविवार को 02 घंटे प्रशिक्षित करेंगे चयनित शिक्षक (Teacher) जो प्रतिदिन अध्यापन करायेंगे उनके साथ नियमित समीक्षा की जायेगी विद्यार्थियों की प्रगति की नियमित समीक्षा की जायेगी। नियमित टेस्टिंग की भी व्यवस्था होगी।जिला स्तर पर बालक एवं बालिका दोनों के लिये उत्कृष्ट विद्यालय सीधी, मझौली में उत्कृष्ट विद्यालय एवं मांडल स्कूल मझौली में बालक और बालिका और शाउमावि कन्या चुरहट में छात्राओं के प्रशिक्षण के लिये चयन सूची जारी कर निर्देश प्राचार्य को दिये गये है।

प्रवेश परीक्षा के लिए कोचिंग

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया है कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शालाओं में 12वीं में अध्ययनरत बालिकाओं के लिये महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के लिए प्रवेश परीक्षा के लिये उनका प्रशिक्षित किया जाना है। इसके लिए जिला स्तर पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सीधी में निःशुल्क एवं गैर आवासीय कोचिंग की व्यवस्था की गई है। मुख्यालय के शाउमावि कन्या सीधी एवं जिला उत्कृष्ट विद्यालय सीधी में अध्ययनरत न्यूनतम 50 बालिकाओं के लिये प्रशिक्षण दिया जायेगा। यह प्रशिक्षण लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ ) के लिये होगा। यह निःशुल्क कोचिंग अक्टूबर 2021 से आरम्भ होकर संचालित होगी।

निर्देश जारी किए गए

चयनित शाला में लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग सामान्यतः प्रतिदिन प्रातः8 बजे से 10 बजे तक होगी। बालिकाओं की सहमति के आधार पर शाम का समय भी रखा जा सकता है। लिखित परीक्षा की कोचिंग  के लिए प्रतिदिन 2 घंटे की कक्षा संचालित की जायेगी। इस के लिए 02 शासकीय शिक्षकों को (एक विज्ञान शिक्षक एवं एक शिक्षक सामान्य ज्ञान पढाने में सक्षम हो ) को जो इस प्रशिक्षण को देने में रूचि रखते हो उनका चयन जिला स्तर पर किया जायेगा। जिला शिक्षा अधिकारी सीधी ने इस सम्बंध में विस्तृत निर्देश जारी कर दिये है।

यह भी पढ़े.. MP College : उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, कॉलेजों में 25 हजार सीटें बढ़ाई

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews