दिल्ली। पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के दोषियों के लिए नया डेथ वारेंट जारी किया है।नए डेथ वारंट के मुताबिक चारों दोषियों को 3 मार्च की सुबह फांसी दी जाएगी।कोर्ट ने ये फैसला निरभ्या के माता-पिता की उस याचिका पर सुनाया है जिसमें उन्होंने चारों दोषियों का नया डेथ वारंट जारी करने की मांग की थी।कोर्ट के फैसले के बाद निर्भया के मां ने कहा मुझे उम्मीद है की 3 मार्ट का डेथ वारंट फाइनल होगा।निर्भया की मां ने कहा कि मुझे आज के फैसले से बहुत खुश हूं।पटियाला हाउस कोर्ट ने इससे पहले 7 जनवरी को ब्लैक वारंट जारी किया था और 22 जनवरी को तिहाड़ जेल में सभी चारों दोषियों को फांसी देनी थी लेकिन 1 दोषी की दया याचिका राष्ट्रपति के पास लंबित रहने की वजह से फांसी नहीं दी जा सकी।उसके बाद 1 फरवरी को फांसी की तारीख तय की गई लेकिन 31 जनवरी को कोर्ट ने अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया था। फांसी की नई तारीख मिलने के बाद जेल में एक बार फिर हलचल मच गई है। ऐसे में अब हर किसी को 3 मार्च का इंतजार है जब निर्भया को न्याय मिलेगा।
निर्भया के दोषियों का नया डेथ वारंट जारी, इस दिन होगी फांसी
Written by:Gaurav Sharma
Last Updated:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






