BJP के सामने कोई चुनौती नहीं, कांग्रेस के बारे में सब जानती है जनता: VD शर्मा

BJP के सामने कोई चुनौती नहीं, कांग्रेस के बारे में सब जानती है जनता: VD शर्मा

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।
भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा अल्प प्रवास पर ग्वालियर आए। उन्होंने अपने माता पिता का आशीर्वाद लिया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सामने कोई चुनौती नहीं है हम टीम स्प्रिट के साथ काम करते हैं । ये संगठन। मनीषियों ने खड़ा किया है मैं भी इसमें अपनी भूमिका निभा रहा हूँ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में क्या हो रहा है वो पार्टी जाने, जनता कांग्रेस के बारे में सब जानती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा दिल्ली से ग्वालियर अल्प प्रवास पर ग्वालियर आये। वे अपने बड़े भाई राधेश्याम शर्मा के आवास पर विनय नगर पहुंचे और माता पिता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा के सामने कोई चुनौती नहीं है हमारा। संगठन मजबूत और सशक्त है, हम सब टीम स्प्रिट के साथ काम करते हैं। ये संगठन मनीषियों ने खड़ा किया है जिनकी प्रेरणा से मैं भी अपनी भूमिका निभा रहा हूँ संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे मैं पूरी ईमानदारी से निभाऊँगा। कांग्रेस और सिंधिया से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में क्या चल रहा है ये कांग्रेस जाने वैसे प्रदेश की कांग्रेस के बारे में सब जान चुकी है । ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके परिवार से जुड़े सवाल पर वीडी शर्मा ने कहा कि राजमाता सिंधिया ने प्रदेश भाजपा को गढ़ा है। मैं उनको नमन करता हूँ।

आज शाम को संभालेंगे पदभार
विष्णु दत्त शर्मा सोमवार सुबह शताब्दी एक्सप्रेस से भोपाल रवाना होंगे। यहाँ पार्टी मुख्यालय में शाम चार बजे पद भार ग्रहण करेंगे। इस दौरान निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह भी मौजूद रहेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews