दिग्गी का पलटवार,जिस कांग्रेस को अंग्रेज खत्म नहीं कर पाए उसे कोई खत्म नहीं कर पायेगा

दिग्गी का पलटवार,जिस कांग्रेस को अंग्रेज खत्म नहीं कर पाए उसे कोई खत्म नहीं कर पायेगा

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मध्यप्रदेश में 27 सीटों पर होने वाले उप चुनावों की तारीखों की घोषणा से पहले ही भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां चुनावी मोड में आ चुकी हैं। पार्टी के नेता एक दूसरे पर जुबानी हमले कर रहे हैं। कांग्रेस के खत्म होने के दावे पर अब दिग्विजय सिंह ने पलटवार करते हुए करारा जवाब दिया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिस कांग्रेस को अंग्रेज खत्म नहीं कर पाए उसे कोई खत्म नहीं कर सकता।

ग्वालियर में अल्प प्रवास पर आये राज्य सभा सदस्य, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा को करारा जवाब दिया है। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर चुनिंदा पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस के खत्म होने के भाजपा के दावे पर जवाब देते हुए कहा कांग्रेस को खत्म करने के बहुत प्रयास किये गए, अंग्रेजों ने खत्म करने का प्रयास किया लेकिन कांग्रेस खत्म नहीं हुई, जनता पार्टी ने खत्म करने का प्रयास किया नहीं हुई अब भाजपा और नरेंद्र मोदी कांग्रेस को खत्म करना चाहते हैं लेकिन कांग्रेस ना कभी खत्म हुई और ना होगी क्योंकि कांग्रेस एक विचारधारा वाली पार्टी है जो भारतीय पुरातन परंपराओं पर आधारित सर्व धर्म समभाव और वसुदेव कुटुंबकम में विश्वास रखने वाली राजनीतिक पार्टी है ये एक विचार है और विचारधारा को कभी कोई खत्म नहीं का सकता । कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह अपने अल्प प्रवास के दौरान बीती रात ग्वालियर आये थे जहां से प्रातः वे भिंड के दंदरौआ धाम पहुंचे थे वहां उन्होंने ददरौआ सरकार हनुमानजी के दर्शन कर पूजा अर्चना की और महंत रामदास जी महाराज से भेंट की। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह भी थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews