CM शिवराज की बड़ी घोषणा- आने वाले 3 साल में हर गांव को मिलेगा नल का पानी

CM शिवराज की बड़ी घोषणा- आने वाले 3 साल में हर गांव को मिलेगा नल का पानी

मुरैना, संजय दीक्षित। मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan)  ने मुरैना जिले के दिमनी में बड़ी घोषणा की है। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे गांव की महिलाओं और युवतियों को हैंडपंप, जिससे ग्रामीण क्षेत्र की भाषा में खैचू कहा जाता है, से मुक्ति दिलाने के लिए सरकार कृत संकल्पित है और हर गांव के अंदर आने वाले तीन साल के भीतर नल लगा दिए जाएंगे ताकि जल की सुगमता से उपलब्ध हो सके।

शिवराज ने पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार ने कई ऐसी जनउपयोगी योजनाएं बंद कर दी जिनमें बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन योजना भी थी जिसे शिवराज सरकार अब दोबारा चालू करेगी। ग्रामीण क्षेत्र में भी प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडरों को ऋण देने की भी शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को बताया कि बिजली के बढ़े हुए बिलों को डंप कर दिया गया है और आने वाले महीने में केवल एक महीने का बिल भी आएगा। इसके साथ-साथ किसानों को 0% ब्याज पर ऋण देने की जो व्यवस्था शिवराज सरकार ने शुरू की थी और कमलनाथ सरकार ने जिसे बंद कर दिया था उसे सरकार को चालू कर रही है। शिवराज ने कमलनाथ पर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री संबल योजना समेत सभी जन उपयोगी योजनाओं को बंद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार इन योजनाओं को एक बार फिर शुरू करेगी। ग्वालियर चंबल क्षेत्र के लिए चंबल एक्सप्रेस वे को मील का पत्थर बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर को धन्यवाद देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह क्षेत्र की तस्वीर बदल देगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews