Almond Peel Benefits: बादाम खाने के बाद ना फेंके उसका छिलका, इस तरह करें सेवन, जानें फायदे

Almond Peel Benefits: बादाम खाने के बाद ना फेंके उसका छिलका, इस तरह करें सेवन, जानें फायदे

Almond Peel Benefits : हम सभी बचपन से सुनते आ रहे हैं कि बादाम खाने से बुद्धि तेज होती है। इसके साथ ही यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसलिए लोग इसे अपने डेली डाइट में शामिल कर लेते हैं, लेकिन अधिकतर हम बादाम खाकर उसके छिलके को फेंक देते हैं। जिसकी वजह जानकारी की कमी है। दरअसल, हमें यह पता नहीं होता कि बादाम के छिलकों में कई तरह के रामबाण गुण होते है।

Almond Peel

बता दें कि यह पेट को हमेशा साफ रखता है। इसके साथ ही बालों में नमी और चमक बरकरार रखना है। इसके अलावा, दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए भी अब काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में हम इसे डस्टबिन में डाल देते हैं, तो समझिए हम अपना खुद का कितना ज्यादा नुकसान कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि बादाम के छिलकों का सेवन किस तरह से किया जा सकता है।

बादाम के छिलके का लड्डू

सामग्री

  • 1 कप सूखे हुए बादाम के छिलके
  • 1/2 कप अलसी के बीज
  • 1/4 कप घी
  • 1/2 कप गुड़ या शक्कर
  • 1/4 कप नारियल का बुरादा

ऐसे बनाएं

  • सबसे पहले मिक्सी में सूखे हुए बादाम के छिलके और अलसी के बीज पीसें ताकि पाउडर बन सके।
  • अब एक पैन में घी गरम करें। इसमें बादाम और अलसी का पाउडर डालें।
  • फिर हल्की आंच पर इसे अच्छे से मिलाएं।
  • अब इसमें गुड़ डालें और तब तक मिलाएं, जबतक गुड़ पिघल ना जाए।
  • जिसके बाद गैस बंद कर मिश्रण को ठंडा होने दें।
  • जब मिश्रण ठंडा हो जाए, तो उसमें नारियल का बुरादा मिलाएं।
  • फिर लड्डू बनाएं।

गर्म दूध के साथ पीएं

  • आप बादाम के छिलकों को पीसकर एक पाउडर तैयार कर सकते हैं।
  • जिसे आप अपनी डेली डाइट में शामिल करें और रोज सुबह नाश्ते में गर्म दूध के साथ मिलाकर पिए।
  • इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को फायदा पहुंचता है और पेट से जुड़ी बीमारियों को जड़ से खत्म कर देता है।
  • इसका डेली सेवन करने से आप तमाम तरह की बीमारियों से कोसों दूर रहेंगे।

बादाम के छिलकों की चटनी

  • इसके अलावा, आप बादाम के छिलकों की चटनी बनाकर खा सकते हैं।
  • इसके लिए सबसे पहले एक कप में भीगे हुए मूंगफली, एक चम्मच उड़द की दाल और एक कप बादाम के छिलके को तेल में हल्का सा फ्राई कर लें।
  • इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अब इसमें हरी मिर्च, अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • फिर इसमें स्वाद अनुसार नमक और नींबू की कुछ बूंदें डालें। अब इसे ग्राइंडर में पीस ले इस तरह आपका टेस्टी चटनी तैयार हो जाएगा, जिससे आपकी सेहत को अनेक को फायदे मिलेंगे।

पौधों के लिए फायदेमंद

  • बहुत कम लोग जानते हैं कि बादाम के छिलके में प्रोबायोटिक, एंटीऑक्सीडेंट और अंतिम माइक्रोबॉयल गुण होता है जो कि पौधों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
  • यह प्रिबायोटिक्स सेहतमंद गुट माइक्रोबायोम को बढ़ावा देते हैं, जो अन्न अवशेषों का पाचन करके पोषक तत्वों को अधिक से अधिक अवशोषित कर सकते हैं।
  • इसके अलावा, एंटीऑक्सीडेंट्स मुक्त रेडिकल्स का निष्कासन कर पौधों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं, जो पौधों के विकास में मदद करता है।
  • इसमें मेटाबॉलिज्म और विटामिन ई बढ़ाने की क्षमता होती है जोकि पौधे के लिए मददगार माने जाते हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews