सेहत के लिए हेल्दी मानी जाती है ग्रीन कॉफी, जानें इसके फायदे, डेली डाइट में करें शामिल

सेहत के लिए हेल्दी मानी जाती है ग्रीन कॉफी, जानें इसके फायदे, डेली डाइट में करें शामिल

Benefits of Green Coffee : इस भागती-दौड़ती जिंदगी में चाय और कॉफी के बिना लोगों का गुजारा नहीं होता। लोग इतने दीवाने होते हैं इसके दिन भर में कई दफा इसका सेवन कर लेते हैं। यह लोगों को एनर्जेटिक रखने में मददगार होती है। इसके साथ ही वर्कलोड से थोड़ी राहत मिल जाती है। इसी कड़ी में बहुत से लोग वजन घटाने के लिए ग्रीन टी को अपनी डेली डाइट में शामिल करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ग्रीन कॉफी के बारे में सुना है। हालांकि, इसका चलन कुछ ही समय पहले से शुरू हुआ है जोकि स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक मानी जाती है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको ग्रीन कॉफी पीने के फायदे बताते हैं, जिसे आप अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं…

दरअसल, इसे कॉफी बीन्स को रोस्ट किए बिना ही तैयार किया जाता है। ग्रीन कॉफी बीन्स में कॉफीटाइन, फेनोलिक अल्कोहल्स, क्लोरोजेनिक एसिड और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स शामिल होते हैं जोकि स्वस्थ्य के लिए बेहत फायदेमंद होते है।

जानें फायदे

  • ग्रीन कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे क्लोरोजेनिक एसिड, अंथोसियानिन्स और फ्लावोनॉयड्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं, जिससे आपकी स्किन और बाल को फायदा होता है।
  • ग्रीन कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषण तत्व ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि ग्रीन कॉफी का सेवन टाइप-2 डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत सेहतमंद होता है। इसमें मौजूद कॉफीटाइन और अन्य फाइटोकेमिकल्स शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।
  • कुछ अध्ययनों ने पाया गया है कि ग्रीन कॉफी में मौजूद कॉफीटाइन, फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स वजन नियंत्रित करने में मदद करता है। ये तत्व ऊर्जा स्तर को बढ़ावा देता है।
  • ग्रीन कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स दिल से जुड़ी बीमारीयों के खतरे को कम करता है। इसलिए आप आज ही इसे अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।
  • ग्रीन कॉफी में क्लोरोजेनिक एसिड होता है और यह एक प्रकार का फाइटोकेमिकल है जो मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद कर सकता है। इसे रोजाना पीने से फैट बर्न होता है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews