Headache Remedy: सेहत के लिए वरदान है ये चाय, मिनटों में छूमंतर हो जाएगा सिर दर्द

Headache Remedy: सेहत के लिए वरदान है ये चाय, मिनटों में छूमंतर हो जाएगा सिर दर्द

Headache Remedy : इन दिनों बढ़ते तनाव के कारण सिर दर्द की समस्या आम हो चुकी है। इसके कई और भी कारण होते हैं जैसे नींद का नाप पूरा होना, अधिक स्ट्रेस लेना या फिर ज्यादा देर तक स्क्रीन के सामने बैठे रहना। इसके अलावा काम, रिलेशनशिप, करियर, पढ़ाई और धन की चिंता को लेकर लोगों की रातों की नींद उड़ जाती है। इसके कारण लोग काफी ज्यादा परेशान रहते हैं। जब सिर में दर्द होता है तो किसी काम में मन नहीं लगता। उस दर्द को काम करने के लिए अमूमन लोग दवाई का सेवन करते हैं जोकि उस समय तो आपके सिर दर्द को सही कर देता है, लेकिन यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक भी होता है। इसके लिए आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताने वाले हैं, जिससे आपको साइड इफेक्ट नहीं होगा।

Tea in winter

दरअसल, सिर दर्द की समस्या को घरेलू नुस्खे अपनाकर दूर किया जा सकता है। इसके लिए आप चाय का सेवन कर सकते हैं, जिसमें कैफीन नहीं पाया जाता जो चुटकियों में आपके सर दर्द को सही कर देता है।

पुदीना की चाय

आप पिपरमेंट या पुदीना की चाय पी सकते हैं क्योंकि इसमें मेंथॉल पाया जाता है। यह मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। इससे मांसपेशियों को आराम मिलता है। इसके अलावा, यह पाचन को सुधारता है। इसलिए आप सिर दर्द कम करने के लिए इसकी चाय पी सकते हैं।

अदरक की चाय

अदरक में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं जो शारीरिक सूजन को कम करते हैं। इसके अलावा, अदरक में मौजूद गुण टेंशन और स्ट्रेस को कम देते हैं। आप अदरक की चाय पीना स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा बना सकता है। इससे टेंशन और स्ट्रेस भी गायब हो जाएगा।

लैवेंडर की चाय

लैवेंडर की खुशबू के गुण विशेष रूप से तनाव और चिंता को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इसमें मौजूद गुण दिमाग को शांत रखने और मानसिक शांति प्रदान करने में भी मदद करते हैं।

ब्लू टी

ब्लू टी सिर दर्द को जड़ से खत्म हो जाएगा। ल-थेनाइन एक एमिनो एसिड है जो तनाव को कम करता है। इसे पीने से व्यक्ति को आराम मिलता है और इससे मानसिक स्थिति में भी सुधार होता है। इसके साथ ही आपको अच्छी नींद भी आती है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews