क्या आप भी आपके बच्चे की हाइट न बढ़ने से है परेशान? फॉलो करें ये आसान टिप्स

क्या आप भी आपके बच्चे की हाइट न बढ़ने से है परेशान? फॉलो करें ये आसान टिप्स

हेल्थ, डेस्क रिपोर्ट | अच्छी और लंबी हाइट आपकी पर्सनालिटी में चार चांद लगा देती हैं, अगर बचपन से उम्र के हिसाब से बच्चे की हाइट और हेल्थ ना बढ़े तो पेरेंट्स को चिंता बनी रहती है कि उनके बच्चे के विकास में कोई रुकावट तो नहीं आ रही और इसी वजह से वह कई तरीके के उपाय करते हैं, खासकर हाइट बढ़ाने के लिए।

यह भी पढ़ें – दुर्गा पूजा में इस अंदाज में नजर आई Nusrat Jahan, गाड़ी रोककर लिया गोलगप्पे का आनंद

वैसे तो हर बच्चे का विकास अलग होता है, किसी की हाइट जल्दी लंबी हो जाती है तो किसी की हाइट छोटी रह जाती है।
अक्सर कई लोग इसे जेनेटिक प्रॉब्लम बता देते है, लेकिन विज्ञान की माने तो जरूरी नही जेनेटिक ही बच्चे के शारीरिक विकास में रुकावट डाले, कई बार आसपास का माहौल, खानपान और बच्चों की कुछ आदतों से भी उनकी हाइट बढ़ने में रुकावट आती है।

यह भी पढ़ें – India Vs South Africa T20: गुवाहाटी में होगा भारत VS साउथ अफ्रीका का दूसरा T20 मैच आज

ऐसे में पेरेंट्स बहुत कुछ तो नहीं कर सकते लेकिन एक अच्छे डॉक्टर की सलाह लेने साथ–साथ, कुछ टिप्स फॉलो कर सकते हैं बच्चों की हाइट बढ़ने में सहायता करेगी। आइए जानते हैं उन टिप्स के बारें में…

बच्चों की डाइट सुधारे

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो बच्चों के शारीरिक विकास के लिए हेल्दी डाइट जरूरी हैं, आजकल बच्चे जंक और अन्हेल्दी फूड्स ज्यादा खाते है जो उनकी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता। बच्चों की डाइट में दूध, फल, डेयरी प्रोडक्ट, सब्जियों, मीट और कार्ब्स युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें. इससे उनके हार्मोन्स को पोषक तत्व मिलेंगे और कैल्शियम और विटामिन डी बच्चों की हड्डी के लिए अच्छा होगा ऐसा करने से बच्चों की हाइट बढ़ने में मदद मिलेगी।

व्यायाम और खेलकूद है जरूरी

बच्चों ने आउटडोर गेम्स खेलना बहुत कम कर दिया है, आजकल बच्चे मोबाइल में गेम्स खेलना पसंद करते है जिससे शारीरिक गतिविधियां नहीं हो पाती इसलिए बच्चों को खेलने के लिए बाहर भेजे और साथ ही उन्हें व्यायाम करने के लिए प्रेरित करें, यह हाइट बढ़ाने का तरीका प्राकृतिक है। जब आप शारीरिक गतिविधियां करते है तो हाइट बढ़ाने में मददगार हार्मोंस भी एक्टिव हो जाते हैं।

भरपूर नींद लें

बच्चों के शारीरिक विकास के लिए सही पोषण के साथ पूरी नींद लेना भी जरूरी है। ऐसा माना जाता है कि जब हम नींद में होते है तो हमारे शरीर से ह्यूमेन ग्रोथ हार्मोन रिलीज होते है जो अच्छी हाइट बढ़ाने में हेल्प करते है इसलिए बच्चों को 7–8 घंटो की नींद लेना चाहिए।

पोश्चर सही रखें

हाइट के लिए सही पोश्चर में रहना बहुत जरूरी है, अगर आज झुक कर बैठते है तो कुछ इंच तो लंबाई से वैसे ही कम हो जाते है, इसलिए अगर आपके बच्चों का पॉश्चर गलत है तो उसे सुधारे बच्चों को शुरू से ही सही पोश्चर में उठना, बैठना व चलना सिखाना चाहिए। न सिर्फ बच्चे, बल्कि हर किसी का पोश्चर सही होना चाहिए। इससे न केवल आप लंबे नजर आएंगे, बल्कि कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा ।

सप्लीमेंट भी मददगार

वैसे तो अगर सही सही खानापान और व्यायाम से बॉडी को विटामिन और मिनिरल्स मिल ही जाते है, लेकिन कभी-कभी
सिर्फ खाने पीने से काम भी चलता ऐसे में आप डॉक्टर किंसालाह से बच्चों को विटामिन डी और कैल्शियम के सप्लीमेंट दे सकते है जो हाइट बढ़ाने में मदद करेंगे।

यह भी पढ़ें – Richa Chadha और Ali Fazal पर चढ़ा प्यार का रंग, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

Disclaimer :- यहाँ दी गई जानकारी अलग अलग जगह से जुटाई गई एक सामान्य जानकारी है। MPBreakingnews इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews