
Black Pepper : जैसे ही सर्दियों का मौसम शुरू होता है वैसे ही वह अपने साथ कुछ बीमारियां भी लेकर आता है। सर्दियों के मौसम में लोगों को बुखार, खांसी, जुकाम आदि मौसमी बीमारियों से परेशान रहना पड़ता है। यदि हम अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजों को ऐड कर लें, जिनके सेवन से हम मौसमी बीमारियों से बचे रह सकते हैं तो आज ही हमें इसे अपने डाइट में शामिल कर लेना चाहिए।
तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको ठंड के मौसमी बिमारियों से बचने के उपाए बताते हैं। सबसे पहले तो आप काली मिर्च को अपने डाइट का हिस्सा बना लें, जिससे आप बीमारियों से बचे रह सकते हैं। भारत में हर घर में मसाले के तौर पर काली मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है। काली मिर्च का इस्तेमाल करने से एक तरफ जहां व्यंजनों का स्वाद बढ़ता है तो वहीं दूसरी तरफ यह सेहत के लिए काफी बढ़िया है।
सर्दी के मौसम में काली मिर्च सेवन के फायदे
- काली मिर्च औषधीय गुणों से भरपूर है, इसी वजह से इसका इस्तेमाल ट्रेडिशनल मेडिसन में भी किया जाता था। इसमें एंटीऑक्सीडेंट विटामिन कई तत्व मौजूद है जो हमारे शरीर की इम्यूनिटी को बनाए रखने में सहायक है।
- काली मिर्च में पाइपरीन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो पाचन के लिए बढ़िया है।
- सर्दियों में वजन बढ़ने की परेशानी भी हो जाती है लेकिन काली मिर्च वजन को कंट्रोल में रखती है।
- खाली पेट दो- तीन काली मिर्च का सेवन करने से फैट घटता है। आप दही में मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते है।
- काली मिर्च का सेवन करने से ब्लड शुगर भी नियंत्रित रहता है और आप इससे रोजाना की डाइट में शामिल करके इसे कंट्रोल कर सकते हैं।
- ठंड के मौसम में जोड़ों के दर्द से परेशान लोंगो के लिए काली मिर्च किसी रामबाण से कम नहीं है।
- दांतों के दर्द कि लिए भी काली मिर्च काफी सहायक साबित होती है।
डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

