Mental Health Tips: नियमित रूप से करें इस चीज का सेवन, मानसिक तनाव से मिलेगा छुटकारा

आज के आर्टिकल में हम आपको घरेलू उपाय बताएंगे, जिसे नियमित तौर पर अपनी डेली रूटीन का हिस्सा बनाने से आपको मानसिक तनाव से छुटकारा मिल जाएगा।
Mental Health Tips: नियमित रूप से करें इस चीज का सेवन, मानसिक तनाव से मिलेगा छुटकारा

Mental Health Tips : आज की आधुनिक लाइफस्टाइल में लोगों का तनाव से ग्रसित होना एक आम बात है। पहले की अपेक्षा अब लोगों की जीवनशैली हद तक बदल चुकी है। जिस कारण वह शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से बीमारियों की जकड़ में चले जा रहे हैं। उम्र से पहले बुढ़ापा आना सहित बहुत सी मेंटल हेल्थ समस्याएं जिनमें स्ट्रेस, एंजायटी, कमजोर याददाश्त, नींद की कमी, डर, आदि शामिल है। इससे बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं, लेकिन प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को मैनेज करते-करते वह इस कदर तनाव की गिरफ्त में चले जाते हैं कि आगे का रास्ता उन्हें नहीं मिल पाता। ऐसे में आज के आर्टिकल में हम आपको घरेलू उपाय बताएंगे, जिसे नियमित तौर पर अपनी डेली रूटीन का हिस्सा बनाने से आपको मानसिक तनाव से छुटकारा मिल जाएगा। साथ ही आप खुशहाल और फ्री माइंड होकर अपनी जिंदगी को एंजॉय कर पाएंगे। आइए हम आपको मेंटल हेल्थ के लिए ग्रीन टी के फायदे बताते हैं।

honey-green-tea-1-scaled

ग्रीन टी दुनिया भर में लोकप्रियता हासिल कर रहा है जोकि कई सारे तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कैफीन, एंटीऑक्सीडेंट्स, अमीनो एसिड्स और विटामिन्स शामिल हैं। ग्रीन टी में एक प्रकार के पॉलीफेनोल्स होते हैं, जिन्हें केटेकिन्स कहा जाता है। यह वजन नियंत्रण, ह्रदय स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य और कैंसर के खिलाफ लड़ाई में सहायक माना जाता है।

ग्रीन टी के फायदे

  • बता दें कि ग्रीन टी में थियानिन जैसे एमिनो एसिड्स पाए जाते हैं जो दिमाग को स्थिर करता है। साथ ही मानसिक चिंता और तनाव को कम कर देता है।
  • ग्रीन टी में पाए जाने वाले धातु जैसे कैफीन मानसिक तनाव को कम करता है।
  • ग्रीन टी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स डिप्रेशन से बचाता है।
  • वहीं, ग्रीन टी में पाया जाने वाला थियानिन और कैफीन बेहतर नींद के लिए फायदेमंद माना जाता है। इससे आपकी चिंता दूर होती है।
  • इसके अलावा, ग्रीन टी में मौजूद कैफीन और ल-थियनिन मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। साथ ही दिमाग को भी तेज करने में मदद करता है।

अध्ययन में पाया गया ये रिजल्ट

Scientific Reports पत्रिका में प्रकाशित हुए एक अध्ययन के मुताबिक ग्रीन टी और नॉर्मल पानी के साथ मानसिक कामों की क्षमता को जांचा गया। बता दें कि इसमें 23 साल की औसत आयु वाले 20 स्वस्थ जापानी पुरुषों को शामिल किया गया था। उन्हें एक दिन में दो सत्रों में 6 बार 5 मिनट का मानसिक अंकगणित कार्य पूरा करने का काम सौंपा गया था। जिसमें एक समूह ने ग्रीन टी पिया, जबकि दूसरे समूह ने सादा पानी पिया। जिसके बाद उनके मानसिक कामों के प्रदर्शन को मापा गया। इस अध्ययन के परिणामों में ग्रीन टी पीने वाले समूह में मानसिक कामों के प्रदर्शन में सुधार देखा गया, जोकि सादा पानी पीने वाले समूह के मुकाबले अधिक था। इसका मतलब है कि ग्रीन टी का सेवन मानसिक स्वास्थ्य को सुधारता है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews