Mental Health Tips: क्या आपको भी बात-बात पर आता है गुस्सा, अपनाएं ये 5 टिप्स और पाएं कंट्रोल

गुस्सा एक सामान्य अवस्था है, लेकिन जब यह आता है तो लोग कई बार ऐसे कंट्रोल नहीं कर पाते और वह कुछ ऐसा कर जाते हैं जोकि गलत होता है। इसका नुकसान वह खुद के साथ-साथ दूसरों को भी पहुंचते हैं। इसलिए गुस्से को काबू में करना बेहद जरूरी है।
anger

Mental Health Tips : इन दिनों बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते लोग डिप्रेशन, एंजायटी जैसी गंभीर मेंटल हेल्थ की समस्याओं से घिरते चले जा रहे हैं। दरअसल, प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को एक साथ मैनेज करते उनका दिमाग फ्रिज हो जाता है। कंपटीशन भरी इस दुनिया में खुद को दूसरों से आगे ले जाने की होड़ धीरे-धीरे इंसान के मानसिक स्थिति को डैमेज कर रहा है। जिस कारण वह धीरे-धीरे इन गंभीर समस्याओं के शिकार होते चले जा रहे हैं। हालांकि, वह इसे ज्यादा सीरियस नहीं मानते लेकिन यदि समय रहते इस पर ध्यान ना दिया जाए तो आगे चलकर यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। अक्सर आपने देखा होगा वर्क लोड और पारिवारिक जिम्मेदारी के कारण खुश मैसेज खुशमिजाज इंसान भी गुस्सा और चिड़चिड़ापन का शिकार हो जाता है। इसकी मुख्य वजह मानसिक रूप से तनावग्रस्त होना है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको गुस्से पर कंट्रोल करने के कुछ इजी टिप्स बताएंगे, जिन्हें अपनाकर मानसिक ही नहीं, बल्कि शारीरिक तौर पर भी स्वस्थ हो सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से…

Text Occupational therapy using neurodevelopmental

गुस्सा एक सामान्य अवस्था है, लेकिन जब यह आता है तो लोग कई बार ऐसे कंट्रोल नहीं कर पाते और वह कुछ ऐसा कर जाते हैं जोकि गलत होता है। इसका नुकसान वह खुद के साथ-साथ दूसरों को भी पहुंचते हैं। इसलिए गुस्से को काबू में करना बेहद जरूरी है।

अपनाएं ये टिप्स

  • अगर आपको जरूरत से ज्यादा गुस्सा आता है और आप इसे कंट्रोल नहीं कर पाते हैं, तो गहरी सांस ले इससे मन शांत होगा और गुस्सा कम हो जाएगा।
  • समय के साथ धीरे-धीरे यदि गुस्सा बढ़ रहा है, तो आपको यह समझ लेना चाहिए कि आप मेंटल हेल्थ की समस्या के शिकार हो चुके हैं। ऐसे में अगर आपको किसी चीज से गुस्सा आ रहा है, तो उस चीज से खुद को थोड़ी देर के लिए दूर कर लें। इससे आपका मन शांत होगा और आप गुस्से को कंट्रोल कर सकेंगे।
  • व्यायाम करना मानसिक और शारीरिक दोनों के लिए बेहतर माना जाता है। मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोजाना व्यायाम करने से तनाव कम होता है और यदि तनाव कम रहेगा तो गुस्सा आपसे कोसो दूर रहेगा। इस प्रकार आप व्यायाम को डेली लाइफस्टाइल में शामिल करके गुस्से पर कंट्रोल पा सकते हैं।
  • अगर आपको बात-बात पर गुस्सा आता है, तो कोशिश करें कि पॉजिटिव माहौल में बैठे, पॉजिटिव बातें करें, पॉजिटिव माइंडसेट इंसान के गुस्से को कंट्रोल कर सकता है।
  • अगर आपको हर बात पर गुस्सा आता है, तो इससे बचने के लिए आप अपने फ्रेंड सर्कल में बैठें, उनसे बातचीत करें। इससे आपका दिमाग डिस्ट्रेक्ट होगा और आप बातचीत की मदद से अपने गुस्से को काबू में कर सकते हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews