Mental Health Tips: डेली रूटीन में शामिल करें ये 3 योगासन, मिलेगी मानसिक शांति

आज के आर्टिकल में हम आपको इससे निजात पाने के लिए आपकी डेली रूटीन के लिए कुछ योगासन बताते हैं। जिन्हें अपनाकर आप इस समस्या से हमेशा के लिए निजात पा सकते हैं।
Mental Health Tips: डेली रूटीन में शामिल करें ये 3 योगासन, मिलेगी मानसिक शांति

Mental Health Tips : अक्सर लोग भगदड़ दौड़भरी जिंदगी में खुद पर ध्यान नहीं रख पाते। ऐसे में कई बार उनसे ऐसी चीज छूट जाती है, जो वर्तमान में कुछ समय पहले ही की गई हो। कई बार कोई सामान वह किसी कोने में रख देते हैं और उन्हें याद नहीं रहता कि उन्होंने उसे चीज को कहां रखा है। इन सब के पीछे का कारण मानसिक तनाव से जुड़ा हुआ है। दरअसल, बिजी लाइफस्टाइल के कारण सारी चीज एक साथ याद रख पाना बेहद ज्यादा मुश्किल है। ऐसे में समान बार-बार रखकर भूल जाना। जैसी आदतें आम बात है, लेकिन यह बेहद ही गंभीर मुद्दा है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको इससे निजात पाने के लिए आपकी डेली रूटीन के लिए कुछ योगासन बताते हैं। जिन्हें अपनाकर आप इस समस्या से हमेशा के लिए निजात पा सकते हैं। इसके अलावा, आपकी याददाश्त भी तेज होगी। इसके लिए आपको दवाइयां का सेवन नहीं करना पड़ेगा, बल्कि यह घरेलू योगासन आपके लिए बेहतर विकल्प साबित होगा। आइए जानते हैं विस्तार से…

yoga

पद्मासन

मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए आपको पद्मासन योग का अभ्यास करना चाहिए। यह आपके शरीर के साथ-साथ दिमाग के लिए भी काफी ज्यादा लाभकारी माना जाता है। इसे आपको डेली रूटीन में शामिल करना है, जिससे आप निश्चित तौर पर मानसिक रूप से स्वस्थ होंगे। साथ ही दिनभर एनर्जेटिक फील करेंगे और आप किसी भी लक्ष्य को बेहतर तरीके से पाने में सफलता हासिल करेंगे। इसे करते समय शरीर की संरचना को सुधारता है, जिससे पीठ और घुटनों की स्थिति में सुधार होती है। यह आसन अनेक स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। पद्मासन अभ्यास से मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से फायदेमंद होता है।

सर्वांगासन

बार-बार भूलने की बीमारी और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए आपको सर्वांगासन करना चाहिए जो शारीरिक और मानसिक दोनों के लिए ही फायदेमंद माना जाता है। इस आसन को करते समय शरीर के अधिकांश हिस्से सक्रिय होते हैं, जिससे शरीर का रक्त संचार बढ़ता है और ऊर्जा का संचार होता है। यह आसन ध्यानयोगी भी होता है, जिससे मानसिक चेतना में वृद्धि होती है। साथ ही मेंटल प्रेशर कम होता है।

सुखासन

इसके अलावा, आप अपनी डेली रूटीन में सुखासन को शामिल कर सकते हैं। यह आसान बच्चे बूढ़े, हर उम्र के व्यक्ति आसानी से कर सकते हैं। जिसे करने के लिए अत्यधिक दबाव नहीं पड़ता। यह आसान महिलाओं के लिए काफी ज्यादा लाभकारी माना जाता है। यह उन्हें सामान्य मासिक धर्म के दौरान आराम प्रदान करता है। इसलिए इस आसन को आप अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना सकते हैं। इससे आपका मानसिक तनाव दूर होगा। साथ ही आप एनर्जेटिक फील करेंगे।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews