Mental Health Tips: क्या आपका साथी भी है मानसिक सेहत से परेशान, ऐसे करें मदद

आज के आर्टिकल में हम आपको मानसिक सेहत से जूझ रहे सहकर्मी की मदद करने के कुछ मेंटल हेल्थ टिप्स बताएंगे, जिन्हें अपनाकर वह अपने स्वास्थ्य को बेहतर कर सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से...
Mental Health Tips: क्या आपका साथी भी है मानसिक सेहत से परेशान, ऐसे करें मदद

Mental Health Tips : अक्सर लोग इस भागती-दौड़ती भरी जिंदगी में कमाने के लिए घर से बाहर निकलते हैं। ऐसे में तमाम तरह की बातें उनके दिमाग को काफी गहराई से प्रभावित करती है, जिसका नतीजा यह होता है कि वह मेंटली तौर पर बीमार होने लगते हैं। कई बार वह अपनी चीजों को अपने करीबियों से शेयर कर लेते हैं, लेकिन कई बार खुद में सिमट कर रह जाते हैं। शुरुआती दिनों में लोग इसे काफी आम बात समझते हैं, लेकिन अगर इस पर समय रहते ध्यान ना दिया जाए, तो यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको मानसिक सेहत से जूझ रहे सहकर्मी की मदद करने के कुछ मेंटल हेल्थ टिप्स बताएंगे, जिन्हें अपनाकर वह अपने स्वास्थ्य को बेहतर कर सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से…

ऐसे करें मदद

  • मेडिकल स्टडीज के मुताबिक, किसी भी इंसान से डायरेक्ट उनके मेंटल हेल्थ के बारे में बात करना बहुत आसान नहीं होता। खासकर उस जगह जहां पर आप काम कर रहे होते हैं, लेकिन अगर आपको ऐसा लगता है कि आपका कोई कर्मचारी या आपका कोई ऑफिस पार्टनर मेंटल हेल्थ की गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है, तो उससे खुलकर बातचीत करें। इससे उसे अपनापन लगेगा और वह अपनी बात आपसे शेयर करेगा, जिससे उसका मन हल्का हो सकेगा।
  • अगर आपका सहकर्मी मानसिक रूप से बीमार है, तो उसे पर नजर बनाए रखें। आप उनमें यह चीज नोटिस कर सकते हैं कि क्या वह अपने काम के प्रति फोकस कर पा रहा है या नहीं क्या वह डेडलाइन को मिस करते हैं। कहीं फिर वह बिना कारण छुट्टी ले रहे हैं। अगर आप उन्हें यह चीज नोटिस कर चुके हैं, तो कोशिश करें कि उनके साथ कुछ देर बैठकर उन्हें समझाएं, उनसे बातचीत करें और उनकी चीजों को जानने की कोशिश करें।
  • मेंटल हेल्थ से प्रभावित कर्मचारियों से नम्रतापूर्वक पेश आए। आप उनसे बहुत अच्छे तरीके से पूछ सकते हैं कि उन्हें कैसा फील हो रहा है। काम में उनका मन कैसे लग रहा है, असाइनमेंट वगैरा किस तरीके से चल रहे हैं। अगर उनका बात करने का मूड ना हो, तो उन्हें अकेला छोड़ दें। कैजुअल अप्रोच सामने वाले को मानसिक रूप से स्वस्थ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
  • मेंटल रूप से प्रभावित ऑफिस पार्टनर को उनके पुराने सारे अचीवमेंट याद दिलाए। अक्सर आत्मविश्वास की कमी लोगों को धीरे-धीरे मानसिक रूप से बीमार करने लगती है। इसलिए कोशिश करें कि उनके अंदर सेल्फ कॉन्फिडेंस को वापस लाने में उनकी मदद करें। अगर उन्हें रिजेक्शन और अकेलेपन से डर लगता है, तो उनसे रोजाना बातचीत करें। उन्हें आश्वासन दें कि सभी चीज धीरे-धीरे बेहतर हो जाएंगे।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews