इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर वजन कम करने तक का काम करता है लाल आलू, जानें इसके अद्भुत फायदे

red potato

Red Potato Benefits: शरीर के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कई प्रकार की सब्जियों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इन सब्जियों में टमाटर, गाजर, पालक और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल है। आलू एक ऐसी सब्जी है जिसे हर सब्जी के कॉन्बिनेशन के साथ बनाया जाता है। आलू को कई प्रकार से बनाकर खाया जाता है। आलू के कई प्रकार होते हैं स्वीट पोटैटो जिसे शकरकंद कहा जाता है, साधारण आलू और लाल आलू। आपने साधारण आलू और शकरकंद के फायदे के बारे में तो अक्सर सुना होगा लेकिन क्या आप लाल आलू से होने वाले फायदे के बारे में जानते हैं, अगर नहीं तो आज हम आपको इस लेख के द्वारा लाल आलू से होने वाले फायदे के बारे में बताएंगे, तो चलिए जानते।

लाल आलू में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं

लाल आलू में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, आयरन विटामिन सी और मैग्नीशियम आदि। लाल आलू में पोषक तत्वों की मात्रा भरपूर होने से शरीर को कई अनगिनत फायदे मिलते हैं।

लाल आलू खाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं

इम्यूनिटी बूस्ट होती है

लाल आलू का सेवन करने से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके सेवन से वायरल बीमारियां दूर रहती है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को मजबूती प्रदान करते हैं

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखें

लाल आलू के सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसमें पोटेशियम की मात्रा ज्यादा पाई जाती है जो ब्लड प्रेशर को बढ़ने नहीं देता है। ब्लड प्रेशर के मरीजों को लाल आलू खाने की सलाह दी जाती है।

वजन कम करने में मददगार

लाल आलू के सेवन से वजन कम आसानी से किया जा सकता है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है जिस वजह से बार-बार भूख नहीं लगती है और पेट भरा-भरा महसूस होता है। इसके सेवन से ओवरइटिंग से भी बचा जा सकता है।

तनाव कम करने में मददगार

लाल आलू के सेवन से तनाव को कम किया जा सकता है। इसमें 10 प्रतिशत विटामिन बी 6 पाया जाता है, जो दिमागी संतुलन के लिए बहुत जरूरी विटामिन है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews