Skin Care: मुंहासे और झुर्रियों को कहें अलविदा, तुलसी की मदद से बनाएं फेस पैक, लौट आएगा निखार

Skin Care: खो गया है त्वचा का प्राकृतिक निखार? इन तरीकों से करें तुलसी का इस्तेमाल और पाएं निखरी हुई, दमकती त्वचा। तुलसी सिर्फ धार्मिक महत्व के लिए ही नहीं, बल्कि त्वचा के लिए भी अत्यंत लाभदायक है।
face pack

Skin Care: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। हर घर में तुलसी का पौधा जरूर पाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। तुलसी से बनाए गए फेस पैक त्वचा के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। तुलसी में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। तुलसी से बनाए गए फेस पैक त्वचा की रंगत को निखारने में कारगार है। आज हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे कि तुलसी की मदद से आप कैसे अपनी त्वचा के लिए फेस पैक बना सकते हैं।

तुलसी के इस्तेमाल से त्वचा को क्या-क्या फायदे होते हैं

तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो मुंहासों और कील-पिलों को कम करने में मदद करते हैं। तुलसी त्वचा को साफ करने और रंगत निखारने में मदद करती है। तुलसी में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो झुर्रियों और फाइन लाइनों को कम करने में मदद करते हैं। तुलसी त्वचा की सूजन और लालिमा को कम करने में मदद करती है। तुलसी त्वचा के संक्रमणों को रोकने में मदद करती है।

तुलसी के इस्तेमाल से कैसे बनाएं फेस पैक

1. तुलसी के पत्तों का पेस्ट और दही फेस पैक

सामग्री:

मुट्ठी भर तुलसी के पत्ते
1 चम्मच दही

विधि:

तुलसी के पत्तों को धोकर पानी निकाल लें।
पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें।
इसमें दही मिलाकर अच्छी तरह मिला लें।
इस मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
15-20 मिनट के लिए सूखने दें।
ठंडे पानी से धो लें।

2. तुलसी पाउडर, नींबू और दही फेस पैक

सामग्री:

1 चम्मच तुलसी का पाउडर
1/2 चम्मच नींबू का रस
1 चम्मच दही

विधि:

एक छोटी कटोरी में तुलसी का पाउडर, नींबू का रस और दही अच्छी तरह मिला लें।
इस मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
15-20 मिनट के लिए सूखने दें।
ठंडे पानी से धो लें।

3. तुलसी और नीम तेल फेस पैक

सामग्री:

1 चम्मच तुलसी का पेस्ट (तुलसी के पत्तों को पीसकर बनाया गया)
2-3 बूंद नीम तेल

विधि:

तुलसी के पेस्ट में नीम तेल मिलाकर अच्छी तरह मिला लें।
इस मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
15-20 मिनट के लिए सूखने दें।
ठंडे पानी से धो लें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews