ओवरथिंकिंग की आदत Mental Health को कर सकती है खराब, अपनाएं ये टिप्स

आज का आर्टिकल में हम आपको ओवरथिंकिंग की उन आदतों के बारे में बताएंगे, जो आपके मेंटल हेल्थ को खराब कर सकती है। साथ ही आपको इससे बचने के कुछ आसान से टिप्स भी बताएंगे। आइए जानते हैं विस्तार से...
ओवरथिंकिंग की आदत Mental Health को कर सकती है खराब, अपनाएं ये टिप्स

Mental Health Tips : इन दिनों लोग छोटी-छोटी बातों पर स्ट्रेस ले लेते हैं, क्योंकि वह अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को मैनेज कर पाने में काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना करते हैं। ऐसे में किसी भी बात को लेकर ओवरथिंकिंग करने लगते हैं। जिस कारण उनके अंदर बहुत सारे बदलाव भी देखने को मिलते हैं। धीरे-धीरे उन्हें ऐसी आदत पड़ जाती है कि वह मेंटली परेशान भी रहने लगते हैं। तो चलिए आज का आर्टिकल में हम आपको ओवरथिंकिंग की उन आदतों के बारे में बताएंगे, जो आपके मेंटल हेल्थ को खराब कर सकती है। साथ ही आपको इससे बचने के कुछ आसान से टिप्स भी बताएंगे। आइए जानते हैं विस्तार से…

ओवरथिंकिंग क्या है?

सबसे पहले हम आपको यह बता दें कि ओवरथिंकिंग क्या होती है। दरअसल, किसी भी बात को लेकर दिनभर सोचते रहना ओवरथिंकिंग कहलाता है। इससे आप बहुत ज्यादा परेशान और डिस्टर्ब हो जाते हैं। जिसका असर आपकी डेली लाइफ पर भी पड़ता है। यह आपकी मेंटल हेल्थ के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक माना जाता है।

अपनाएं ये टिप्स

  • ओवरथिंकिंग करने वाले लोग ज्यादातर नेगेटिव बातें करते हैं और नेगेटिव सोचते हैं। जिस कारण उनके मन में तरह-तरह के विचार होते रहते हैं। सबसे पहले आपको फिर नेगेटिविटी को पहचाना होगा और उसे हैंडल करना होगा। अगर आपने अपनी सोच पर काबू पा लिया, तो आपके लिए कुछ भी मुश्किल नहीं रहेगा और आप ओवरथिंकिंग की समस्या से बहुत ही आसानी से बाहर आ सकते हैं।
  • ओवरथिंकिंग की समस्या से बाहर निकालने के लिए आपको डेली लाइफस्टाइल में व्यायाम, एक्सरसाइज, आदि शामिल करना होगा। इससे दिमाग शांत होता है और इससे शरीर भी हेल्दी रहता है।
  • ओवरथिंकिंग से बचने के लिए इंसान को मेडिटेशन करना चाहिए। इससे दिमाग शांत होता है और कुछ भी सोने में समर्थ हो जाता है। ओवरथिंकर्स लोगों के लिए बहुत जरूरी होता है कि वह अपने काम को छोटे-छोटे हिस्सों में डिवाइड कर लें। इससे ओवरथिंकिंग कम होगी और ध्यान भटकेगी, जिससे आपकी सोचने और समझने की क्षमता भी बढ़ेगी।
  • कई बार लोग जो सोचते हैं और वह सामने वाले को समझाना चाहते हैं। वह अपनी बातों को आसानी से सरल शब्दों में का नहीं पाए, क्योंकि वह उलझे हुए रहते हैं। कोशिश करें कि अपनी बातों को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। ऐसा करने से आपको आपकी परेशानियों का हल मिल जाएगा और ओवरथिंकिंग की समस्या भी खत्म हो जाएगी।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews