रात में खाने के बाद 60 मिनट जरूर करें वॉक, अच्छी नींद के साथ मिलेंगे ये फायदे

रात में खाने के बाद 60 मिनट जरूर करें वॉक, अच्छी नींद के साथ मिलेंगे ये फायदे

After Dinner Walk Benefits : इस दौर में हमारी तेज़ जिंदगी और स्क्रीनों के साथ बिताए गए समय का असर हमारे स्वास्थ्य पर हो रहा है। कहीं भी लगातार बैठे रहना और कम शारीरिक गतिविधि से आने वाली समस्याएं आम बात हो गई है। वहीं, खाना खाने के बाद तुरंत लेट जाना सेहत के लिए अच्छा नहीं है। यह शरीर को खाना पचाने में सहायक नहीं होता और मोटापे को बढ़ा सकता है। दरअसल, सही समय पर खाना खाना और बाद में थोड़ी सी व्यायाम करना सेहत के लिए फायदेमंद है। इससे आपकी डाइजेशन भी बेहतर रहेगी और आपकी ऊर्जा स्तर भी उच्च रहेगा। यह मानसिक स्थिति को भी बेहतर बनाती है।

रोज 1 घंटा करें वॉक

एक रिसर्च के मुताबिक, खाना खाने के बाद इंसान को लगभग 1 घंटा वॉक करना चाहिए। इससे शरीर के ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद कर सकता है, खासकर डायबिटीज मरीजों के लिए ये बेहद आवश्यक होता है। ऐसे में इन्सुलिन का सही तरीके से उपयोग होता है और बॉडी में ग्लूकोज का स्तर नियंत्रित रहता है।

तनाव करे कम

साथ ही थोड़ी सी एक्सरसाइज से आपका मेटाबोलिज्म भी बढ़ सकता है। खाने के बाद सोने की बजाय कुछ काम करना भी बहुत फायदेमंद हो सकता है। रात में टहलने से तनाव कम होता है, जिससे गहरी नींद आती है। इससे मानसिक स्थिति बेहतर होता है और सुकून भरी नींद आती हैं।वहीं, छोटी सी वॉक भी मोटापे को कम करने में मदद कर सकती है, खासकर यदि इसे खाने के बाद किया जाए। यह खाने से पहले और बाद में बनने वाली कैलोरीज को नियंत्रित करता है।

मोटापा घटाने में मददगार

इससे आपकी चर्बी कम हो जाएगी। इसके लिए आपको अपने बिजी शेड्युल से मात्र 20-30 मिनट खुद के निकालने की जरुरत है। यह आपके मोटापे को घटाने में मदद करता है और आपको एक फिट स्वास्थ्य जीवन प्रदान करता है। वहीं, रात में खाना खाकर टहलने से आपकी पाचन क्रिया भी मजबूत होती है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews