सर्दी से बचने के लिए खाएं गुड़ और तिल के लड्डू, शरीर को मिलेगी गर्माहट

सर्दी के मौसम में ड्राई फ्रूट्स, गुड़, आदि खाना बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इनकी तासीर गर्म होती है, जिससे बॉडी को गर्माहट मिलती है। इसलिए आप इसे अपनी डेली डाइट में भी शामिल कर सकते हैं।
Til aur Gud ke laddu

Winter Care : इन दिनों सर्दी अपने चरम पर है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी जीरो हो चुकी है। ऐसे मौसम में स्वास्थ्य का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। जरा सी भी लापरवाही से तबीयत खराब हो सकती है। वहीं, लोग शरीर को गर्माहट पहुंचने के लिए तरह-तरह की चीजों का सेवन करते हैं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो।

सर्दी के मौसम में ड्राई फ्रूट्स, गुड़, आदि खाना बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इनकी तासीर गर्म होती है, जिससे बॉडी को गर्माहट मिलती है। यदि आप भी ठंड से परेशान है, तो आपको गुड के साथ तिल मिलाकर खाना चाहिए। इसे आप घर पर ही बहुत आसानी से तैयार कर सकते हैं।

डेली डाइट में करें शामिल

आप गुड़ में तिल मिलाकर लड्डू बना सकते हैं। बता दें कि तिल में प्रोटीन, आयरन, विटामिन, ओमेगा 6, मैग्नीशियम, फास्फोरस जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। वहीं, गुड़ में कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम, जिंक, कॉपर जैसे तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में यह लड्डू हर तरह से स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। इससे सर्दी, खांसी, जुखाम, आदि से छूटकारा भी मिलेगा। इसे आप अपनी डेली डाइट में भी शामिल कर सकते हैं। इसे खाने से शरीर को गर्माहट मिलेगी और ठंड लगने का खतरा ना के बराबर रहेगा।

सामग्री

इसके लिए आपको 2 कप सफेद तिल, 1 कप गुड़, 2 टेबल स्पून कटे हुए बादाम और घी लेना है।

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले तिल को कढ़ाई में डालकर मीडियम आंच पर भुने, जब तक यह सुनहरा ना हो जाए।
  • फिर इसे ठंडा होने के बाद मिक्सी में पीस लें।
  • जब यह अच्छी तरह से दरदरा हो जाए, तो इसे एक प्लेट में निकाल लें।
  • फिर कढ़ाई को हल्का सा गर्म करें।
  • अब इसमें गुड़ के टुकड़े को डालें।
  • जब यह पिघल जाए तो इसे उतारकर ठंडा होने के लिए थोड़ी देर छोड़ दें।
  • फिर इसमें ड्राई फ्रूट्स, तिल और घी डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
  • अब इस मिश्रण से लड्डू बनाकर तैयार कर लें।
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews