Hindi News

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया जून 2025 TET का परिणाम

Written by:Neha Sharma
Published:
माचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दस विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा (TET) जून 2025 का परिणाम आज घोषित कर दिया है।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया जून 2025 TET का परिणाम

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जून 2025 में आयोजित दस विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा (टैट) का परिणाम आज घोषित कर दिया है। बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि ये परीक्षाएं 1, 8, 11, 14 जून और 12 जुलाई 2025 को प्रदेशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुबह और शाम के सत्रों में आयोजित की गई थीं। कुल 34,599 आवेदकों में से 31,506 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 3,093 अनुपस्थित रहे।

परीक्षा में 10,880 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए, जिसके साथ कुल पास प्रतिशत 31.44 रहा। विषयवार पास प्रतिशत इस प्रकार रहा: टीजीटी आर्ट्स में 46.19%, टीजीटी मेडिकल में 17.00%, टीजीटी नॉन-मेडिकल में 30.20%, टीजीटी हिंदी में 29.42%, स्पेशल एजुकेटर (प्राथमिक स्तर) में 43.75%, स्पेशल एजुकेटर (उच्च स्तर) में 64.56%, पंजाबी में 15.38%, उर्दू में 40.00%, जेबीटी में 30.17% और टीजीटी संस्कृत में 17.69%।

रोल नंबर या आवेदन संख्या के माध्यम से देखे परिणाम

डॉ. शर्मा ने बताया कि परिणाम अस्थायी उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद तैयार की गई अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर घोषित किया गया है। परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने रोल नंबर या आवेदन संख्या के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र डिजी लॉकर पर भी उपलब्ध कराए गए है।

परिणाम प्रक्रिया को पूरा करने पर दिया गया जोर

परीक्षा परिणाम से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी बोर्ड के निर्धारित संपर्क नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। यह परिणाम शिक्षक पात्रता सुनिश्चित करने और शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बोर्ड ने पारदर्शिता और सटीकता के साथ परिणाम प्रक्रिया को पूरा करने पर जोर दिया है।

Neha Sharma
लेखक के बारे में
A Passionate Digital News writer with deep expertise. Doing Sharp analysis with engaging storytelling. View all posts by Neha Sharma
Follow Us :GoogleNews