Hindi News

चंबा में शादी समारोह के दौरान हादसा, घर की छत गिरने से 20 से 25 लोग मलबे में दबे

Written by:Rishabh Namdev
Published:
हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक शादी समारोह के दौरान हादसा हो गया। दरअसल खुशियां मना रहे लोग घर की छत पर डांस कर रहे थे, लेकिन इसी बीच घर की छत गिरने से 20 से 25 लोग उसके मलबे में दब गए। इनमें से चार–पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
चंबा में शादी समारोह के दौरान हादसा, घर की छत गिरने से 20 से 25 लोग मलबे में दबे

हिमाचल प्रदेश के चंबा में आज एक हादसा हो गया। दरअसल शादी समारोह में डांस के दौरान मकान की छत गिरने से 25 से 28 लोग घायल हो गए, जिनमें 20 से ज्यादा महिलाएं मलबे में दब गईं। इस दौरान 3 से 4 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को सिविल अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह हादसा चंबा के चुराह के शहवा गांव में सामने आया है।

दरअसल इस गांव में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान काफी संख्या में लोग शादी में शामिल होने पहुंचे थे। रिपोर्ट के मुताबिक शादी समाप्त होने के बाद दुल्हन अपने ससुराल पहुंची थी और इस खुशी में लोग घर की छत पर डांस कर रहे थे। लेकिन इसी बीच यह हादसा हो गया और 20 से 25 लोग इस छत के मलबे में दब गए।

छत पर 100 से ज्यादा महिलाएं भी खड़ी थीं

जानकारी के मुताबिक डांस देखने के लिए छत पर 100 से ज्यादा महिलाएं भी खड़ी थीं। इस घर की छत बेहद कमजोर थी। इतने ज्यादा लोगों का वजन यह छत नहीं झेल पाई और नीचे गिर गई। जैसे ही छत गिरी, लोगों की चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में लोग इसमें दब गए। हालांकि गनीमत रही कि छत की ऊंचाई कम थी, जिससे गंभीर चोटें नहीं आईं। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल भेज दिया गया, जबकि ज्यादातर लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। अन्य लोगों को डॉक्टर ने ऑब्ज़र्वेशन में रखा है।

पुलिस की टीम भी सिविल अस्पताल पहुंची

बता दें कि जिस घर में शादी चल रही थी, वह पहाड़ों के किनारों में बसा हुआ है। ऐसे में हादसा डराने वाला था, हालांकि छत की ऊंचाई ज्यादा नहीं थी जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिनमें लोग डांस करते हुए नजर आए। हादसे में घायल लोगों से जानकारी लेने के लिए पुलिस की टीम भी सिविल अस्पताल पहुंची, जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। दरअसल चुराह के कई ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी मिट्टी के कच्चे मकान बने हुए हैं। जैसे ही हादसा हुआ, अफरा-तफरी मच गई, हालांकि तुरंत ही लोगों ने मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम शुरू किया।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews