MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने अभ्यर्थियों को डिप्लोमा पूरा करने का दिया खास मौका

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने उन अभ्यर्थियों को राहत दी है, जो किसी कारणवश अपना डिप्लोमा पूरा नहीं कर पाए थे या परीक्षा में असफल रहे थे। इसके लिए पात्र अभ्यर्थी एक अक्तूबर, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने अभ्यर्थियों को डिप्लोमा पूरा करने का दिया खास मौका

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने उन अभ्यर्थियों को राहत दी है, जो किसी कारणवश अपना डिप्लोमा पूरा नहीं कर पाए थे या परीक्षा में असफल रहे थे। बोर्ड ने एन-2007, एन-2012 और एन-2017 पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को डिप्लोमा पूरा करने का एक विशेष अवसर प्रदान किया है। इसके लिए पात्र अभ्यर्थी एक अक्तूबर, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

तकनीकी शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला

बोर्ड सचिव अशोक पाठक ने बताया कि यह विशेष मौका केवल परीक्षा सत्र नवंबर-दिसंबर 2025 के लिए ही मान्य होगा। आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं से 2,500 रुपये प्रति सेमेस्टर शुल्क लिया जाएगा। यह राशि बिना विलंब शुल्क के तय की गई है। एन-2007 और एन-2012 के विद्यार्थी भी इस तिथि तक परीक्षा फार्म ऑनलाइन भर सकते हैं।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई अभ्यर्थी निर्धारित समय के बाद आवेदन करता है तो उसे अतिरिक्त 2,500 रुपये विलंब शुल्क देना होगा। यानी ऐसे अभ्यर्थियों को 5,000 रुपये प्रति सेमेस्टर अदा करने होंगे। यह सुविधा परीक्षा शुरू होने के 10 दिन पहले तक ही उपलब्ध रहेगी।

सचिव ने बताया कि अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत आने पर विद्यार्थी सीधे बोर्ड कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इस विशेष अवसर का लाभ उठाकर कई अभ्यर्थी अपने अधूरे डिप्लोमा को पूरा कर सकेंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews
हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने अभ्यर्थियों को डिप्लोमा पूरा करने का दिया खास मौका