Hindi News

IPS Transfer: राज्य में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, इन 4 आईपीएस अफसरों को मिला नया पदभार, आदेश जारी 

Published:
हिमाचल प्रदेश में कई आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। आईजीपी और डीआईजी पदों के प्रभार में भी बदलाव किया गया है। आइए जानें किसे कहाँ तैनात किया गया है?
IPS Transfer: राज्य में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, इन 4 आईपीएस अफसरों को मिला नया पदभार, आदेश जारी 

हिमाचल प्रदेश के पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव हुआ है। सिविल सर्विसेज बोर्ड की सिफारिश पर भारतीय पुलिस सेवा के चार अधिकारियों का स्थानंतरण (IPS Transfer) किया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभाले का निर्देश भी दिया गया है। सरकार के मुख्य सचिव आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने 24 मार्च 2026 को तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी किया है।

बैच 2009 के आईपीएस अधिकारी गुरदेव चंद शर्मा को डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (लॉ एंड ऑर्डर) पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वज पुलिस उप महानिरीक्षक, ट्रैफिक टुरिस्ट और रेलवे पद पर तैनात थे।

कांगड़ा एसपी अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हुए  

बैच 2019 के आईपीएस अधिकारी अमित यादव को कमांडेंट,  दूसरी इंडियन रिजर्व बटालियन, जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश पद पर नियुक्त किया गया है। इसी के साथ आईपीएस अधिकारी अशोक रतन, कांगड़ा जिले के एसपी को इस पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

इन आईपीएस अफसरों को भी नई जिम्मेदारी

  • बैच 2012 आईपीएस अधिकारी संजय कुमार गांधी को डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस ट्रैफिक टूरिस्ट और रेलवे शिमला के पद पर नियुक्त किया गया है।  इससे पहले वह कार्मिक विभाग में पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे।
  • बैच 1994 के आईएएस अधिकारी एस. जहूर हैदर जैदी को पुलिस अकादमी प्रशिक्षण एवं अनुसंधान शिमला हिमाचल प्रदेश का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। जो पहले पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews