ईयरफोन लगा के पटरी पार कर रही थी महिला, मौत बनकर आ गई ट्रेन, वीडियो आया सामने

ईयरफोन लगा के पटरी पार कर रही थी महिला, मौत बनकर आ गई ट्रेन, वीडियो आया सामने

होशंगाबाद, राहुल अग्रवाल| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) के होशंगाबाद (Hoshangabad) में एक महिला की ट्रेन (Train) की चपेट में आने से मौत हो गई| महिला ने कान में ईयरफोन लगा रखे थे, वो रेलवे फाटक पर पार कर रही थी, तभी अचानक ट्रेन आ गई| इटरसी की ओर जाने वाली सोमनाथ एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई| महिला डोलरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ थी। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|

जानकारी के मुताबिक, घटना होशंगाबाद-इटारसी के बीच रसूलिया रेलवे फाटक पर शनिवार सुबह की है| डोलरिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एएनएम चंदा सोना पति जगदीश प्रसाद सोना 40वर्ष पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई| घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है|

महिला कान में ईयरफोन लगाकर पटरियों को पार कर रही थी| इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को आवाज भी लगाईं, लेकिन न उसे लोगों की आवाज सुनाई दी और न ही ट्रेन की| आखिरी पटरी क्रॉस करते हुए वह अचानक घबराकर पीछे हटने के बजाय आगे कूद पड़ी। जिसके चलते महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई| ट्रेन की टक्कर से उसका सिर कटकर अलग हो गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews