होशंगाबाद/राहुल अग्रवाल| लगातार बारिश के कारण पुराने घर कमजोर हो गए है ! जो कभी भी हादसे का कारण बन सकते है| ऐसा ही वाक्या आज हुआ जब मालाखेड़ी वार्ड क्र. 10 में एक घर की दीवार गिर गयी| इस घर मे यादव परिवार निवास करता था | घायलों में एक बुजुर्ग महिला युवक सहित 2 छोटे बच्चे बुरी तरह घायल हो गए जिनका उपचार स्थानीय नर्मदा अपना अस्पताल में चल रहा है|
घायलों में रौनक यादव 7 साल ,गंगोत्री बाई 72 साल,सुनील यादव 33साल,व मयंक यादव,13 साल घायल हुए है सभी का इलाज किया जा रहा है| ज्ञात रहे कि नगरपालिका द्वारा हर वर्ष पुराने व खस्ताहाल हो चुके मकानों व भवनों को खाली कराने का नोटिस दिया जाता है पर फिर भी हर बर्ष इस तरह के हादसे होते रहते है देखना ये है अब नगरपालिका इस ओर ध्यान देती है या नही|
मकान की दीवार गिरी, 4 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
Written by:Gaurav Sharma
Last Updated:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






