Eid Mubarak Wishes 2025 इस ईद पर अपने करीबियों को दें खास दुआएं और प्यार भरे संदेश

Eid 2025 Mubarak इस खास मौके पर अपने दोस्तों और परिवारवालों को भेजें प्यारी शुभकामनाएं और दुआएं। यहां आपको मिलेंगे बेहतरीन ईद मुबारक मैसेज, कोट्स और विशेज, जो आपके रिश्तों में और भी मिठास घोल देंगे।
Eid 2025 Mubarak

रमज़ान का पाक महीना ख़त्म होते ही ईद की खुशियां हर दिल में उमंग भर देती है। यह त्योहार सिर्फ़ मीठे पकवानों और नए कपड़ों तक सीमित नहीं रहता है बल्कि प्यार, भाईचारे और एकता का संदेश भी होता है। इस दिन लोग अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं और पुराने गिले शिकवे भूलकर रिश्ते को मज़बूत बनाते हैं।

अगर आप अपने करीबियों से दूर हैं, और आप उन्हें ख़ूबसूरत मैसेज और शुभकामनाएं संदेश भेजकर इस ख़ास मौक़े पर अपनी मौजूदगी का एहसास करवाना चाहते हैं। ऐसे में क्यों न उन्हें एक से बढ़कर एक शानदार ईद मुबारक बाद के मैसेज भेजे जाएं, जिससे कि उन्हें ख़ुशी मिले और आग के होने का एहसास भी मिले।

ईद मुबारक की बधाई कैसे दें?

हम आपके लिए एक से बढ़कर एक ऐसी ईद मुबारक बाद के मैसेज लेकर आए हैं। जिसे आप अपने वॉट्सऐप स्टेटस, इंस्टाग्राम स्टोरी, फ़ेसबुक पोस्ट, और तमाम सोशल मीडिया पर बने ग्रुप में भेज सकते हैं। जल्द ही फिर देर किस बात की, जल्दी से सुंदर सुंदर मैसेज देखते हैं।

ईद मुबारक के लिए दो लाइन शायरी क्या हैं?

हर चेहरे पर मुस्कान होगी, हर दिल में नई उम्मीद होगी
ख़ुशियों का पैग़ाम लेकर आ रही है ईद की रोशनी,
ईद उल फ़ितर 2025 की ढेरों शुभकामनाएं।

रौनकें हो या न हो, हमें इसकी परवाह नहीं,
हमारा चाँद हमें दिख जाएं, इससे बड़ी कोई बात नहीं,
ईद मुबारक।

इससे पहले कि ईद की शाम दस्तक दे,
मुबारकबाद देने का सिलसिला आम हो जाएं,
बिल्डर में हमारा भी नाम हो जाएं,
क्यों ना अभी से ईद की बधाई हो जाएं।
हैप्पी ईद उल फ़ितर।

आज खुदा की रहमत हम सब पर हो जाए,
हमारी सारी ख़ता माफ़ हो जाए,
इस मुबारक मौक़े पर एक वादा करें,
हमेशा प्यार और भाईचारे के साथ जिया करें।
हैप्पी ईद उल फ़ितर।

इस दौरे के सन्नाटों में, एक उम्मीद मुबारक,
सब अपनों पर अपनों परायों के लिए ईद मुबारक,
ईद उल फ़ितर मुबारक हो।

चाँद से कह देना, मेरा सलाम लेकर जाएं,
उनसे मिलकर कहे, ख़ुशी का दिन और हँसी की शाम आए।
ईद मुबारक।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews