Hindi News

देवउठनी एकादशी पर अपने घर में बनाएं ये सुन्दर रंगोली डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ

Written by:Bhawna Choubey
Published:
Dev Uthani Ekadashi Rangoli Design: देवउठनी एकादशी का पर्व हर साल एक नई ऊर्जा और उम्मीद लेकर आता है। इस दिन को खास बनाने के लिए घर की सजावट में भी कुछ अलग होना चाहिए। रंगोली, जो भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है, इस दिन को और भी खास बना सकती है।
देवउठनी एकादशी पर अपने घर में बनाएं ये सुन्दर रंगोली डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ

Dev Uthani Ekadashi Rangoli Design: 12 नवंबर को तुलसी विवाह और छोटी दीवाली जिसे देव उठनी एकादशी भी कहा जाता है, इस त्यौहार को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में से देवोत्थान एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन विशेष रूप से धार्मिक महत्व रखता है क्योंकि इस भगवान विष्णु के जैन का दिन माना जाता है। इस दिन तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है और साथ ही दीपों की सजावट कर घर में सुख समृद्धि की कामना की जाती है।

अगर आप इस दिन को और भी खास बनाने के लिए अपने घर के आंगन को खूबसूरत रंगोली से सजाना चाहते हैं, तो हम आपके लिए एक से बढ़कर एक सिंपल और सुंदर रंगोली की डिजाइन लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप अपने इस त्यौहार को और भी खास बना सकती हैं। साथ ही साथ अपने आंगन की रौनक बढ़ा सकती हैं, तो चलिए देखते हैं रंगोली डिजाइन।

यह रंगोली डिजाइन बहुत ही आसान है, इस रंगोली डिजाइन को बनाने के लिए आपको पहले एक बॉक्स बनाना है। बॉक्स के ऊपर वाली लाइन को आपको किसी भी प्रकार की डिजाइन में बदल देना है, जिससे कि यह एक तुलसी के गमले की तरह दिखाई दे। इसके बाद रंगोली के रंग की मदद से छोटा सा तुलसी का पौधा बनाएं। इस रंगोली की शोभा बढ़ाने के लिए आप गमले में शुभ लाभ लिख सकती हैं, भगवान का चित्र भी बना सकती है। साथ ही साथ स्वास्तिक भी बना सकती हैं।

Dev Uthani Ekadashi Rangoli Design

अगर आप सिंपल नहीं बल्कि थोड़ी बड़ी और इससे भी अच्छी रंगोली बनाना चाहते हैं, तो आप एक ऐसी रंगोली बना सकते हैं। जिसमें तुलसी का गमला साथ ही साथ भगवान विष्णु भी नजर आए। इस रंगोली को बनाने के लिए पहले आप किसी बड़ी थाली की मदद से एक बड़ा गोला बनाएं। गोले के अंदर आपको टेढ़ी लाइन खींचनी है, जिससे कि आप एक तरफ तुलसी का पौधा बना पाएं और दूसरी तरफ भगवान श्री कृष्ण का चित्र। इस बात का ध्यान रखें कि जो लाइन आप खींच रहे हैं वह बांसुरी की तरह नजर आनी चाहिए। इसके बाद आप गोले के बाहर किसी भी डिजाइन से रंगोली को और भी बढ़ा सकते हैं।

Dev Uthani Ekadashi Rangoli Design

अब हम आपको जो रंगोली की डिजाइन बताने जा रहे हैं। यह अब तक की सबसे अलग और अनोखी रंगोली डिजाइन है। इसे बनाना भी बेहद ही आसान है। सबसे पहले आपको एक रैंकटेंगुलर बॉक्स बनाना है। बॉक्स के अंदर आप किसी भी तीन कलर का रंगोली शेड दे सकते हैं। बॉक्स के अंदर आपको एक तरफ छोटा सा तुलसी का पौधा बनाना है। वहीं दूसरी तरफ मंगलसूत्र और सिंदूर की डिब्बी बना सकते हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि यह दिन तुलसी विवाह का दिन होता है ऐसे में यह रंगोली तुलसी विवाह वाले दिन के लिए एकदम परफेक्ट रहेगी।

Dev Uthani Ekadashi Rangoli Design

 

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews