Hindi News

इंदौर में ऑनलाइन ठगी का बड़ा खुलासा, क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई 38 शिकायतें

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
क्राइम ब्रांच ने कई बार एडवायजरी जारी कर आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पुलिस का कहना है कि किसी भी संदिग्ध वेबसाइट, अज्ञात नंबर से बुकिंग करने से पहले पूरी तरह से जांच-पड़ताल कर लें।
इंदौर में ऑनलाइन ठगी का बड़ा खुलासा, क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई 38 शिकायतें

Indore News : मध्य प्रदेश इंदौर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। यहां क्राइम ब्रांच में पिछले 6 महीनों में 38 शिकायते दर्ज हुई है, जिसमें बुकिंग के नाम पर लाखों रुपयों की ठगी की गई है। हाल ही में भी दो नए मामले सामने आए हैं, जिनमें ठगों ने होटल बुकिंग और ट्रैवलिंग सेवाओं के नाम पर लोगों को अपना शिकार बनाया।

वहीं, क्राइम ब्रांच ने कई बार एडवायजरी जारी कर आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पुलिस का कहना है कि किसी भी संदिग्ध वेबसाइट, अज्ञात नंबर से बुकिंग करने से पहले पूरी तरह से जांच-पड़ताल कर लें।

एडिशनल डीसीपी ने दी ये जानकारी

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि यह ठग गिरोह होटल की फर्जी जानकारी और सुविधाओं को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करता है। लोगों को ठहरने के लिए विशेष पैकेज, टिकट बुकिंग, एडवांस बुकिंग और ट्रैवलिंग सेवाओं का लालच दिया जाता है। होटल, गेस्ट हाउस और ट्रैवलिंग वाहनों की आकर्षक तस्वीरें भेजकर लोगों का भरोसा जीता जाता है। पीड़ित जब ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर एडवांस पेमेंट कर देते हैं, तो उन्हें ठगी का अहसास होता है।

जांच जारी

अब तक क्राइम ब्रांच को मिले मामलों में 6 लाख रुपये से अधिक की ठगी की पुष्टि की गई है। फिलहाल, जांच जारी है।

इंदौर, शकील अंसारी

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews