Hindi News

इंदौर में चाकू दिखाकर बिजनेसमैन को लूटा, सोना ले भागे बदमाश

Written by:Amit Sengar
Published:
पुलिस के हाथ कुछ सीसीटीवी भी लगे है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
इंदौर में चाकू दिखाकर बिजनेसमैन को लूटा, सोना ले भागे बदमाश

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र के रेस कोर्स रोड की मंगलम विलास मल्टी में सोमवार सुबह दो अज्ञात बदमाशों द्वारा चार लोगों से चाकू की नोंक पर तीन सोने की चैन, दो सोने की अंगूठी और ब्रेसलेट लूट कर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, तुकोगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

दरअसल पूरी घटना इन्दौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र के रेस कोर्स रोड की मल्टी की है, जहां फरियादी रेस कोर्स ने बताया एक मल्टी में रहते हैं वह अपनी मल्टी के नीचे पार्किंग में अपनी गाड़ी पार्किंग करने के लिए आए थे इस दौरान दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए और फरियादी को बोला की हमें पहचानते हो इतना कहते ही फरयादी की गले मे हाथ डालकर अंदर की तरफ ले गए और चेन और अन्य जो फरियादीयों ने जो पहना था उतरा लिया।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

आरोपियों द्वारा जो माल ले जाया गया उसकी अनुमानित कीमत 6 से 7 लाख रुपए के आसपास बताई जा रही है। बहरहाल पुलिस के हाथ कुछ सीसीटीवी भी लगे है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews