MP Breaking News

Gen Z को साधने के लिए कांग्रेस अलग अंदाज में कर रही ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का प्रचार, जींस-टीशर्ट में युवाओं के बीच पहुंच रहे कार्यकर्ता

इंदौर में राहुल गांधी के 19 सितंबर के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने अनोखा प्रचार का तरीका अपनाया है। दरअसल ढोल-नगाड़े और बड़े मंचों की जगह गिटार, डांस और नुक्कड़ नाटक के जरिए युवाओं तक पहुंच बनाई जा रही है।
Gen Z को साधने के लिए कांग्रेस अलग अंदाज में कर रही 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का प्रचार, जींस-टीशर्ट में युवाओं के बीच पहुंच रहे कार्यकर्ता

इंदौर में राहुल गांधी के प्रस्तावित छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले कांग्रेस ने प्रचार अभियान को युवाओं के हिसाब से नया रूप दिया है। दरअसल पार्टी इस बार पारंपरिक राजनीतिक प्रचार से हटकर संगीत, कला और सीधे संवाद पर जोर दे रही है। बता दें कि प्रचार के दौरान नेता और कार्यकर्ता युवा कलाकारों के साथ अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर छात्रों से बातचीत कर रहे हैं और कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दे रहे हैं।

दरअसल कांग्रेस का प्रचार अभियान कॉलेजों, हॉस्टलों और युवाओं के बीच केंद्रित है। कलाकार गिटार पर गीत गा रहे हैं, डांस कर रहे हैं और नुक्कड़ नाटक के जरिए छात्रों से जुड़े विषयों पर संवाद कर रहे हैं। इसके बाद कांग्रेस के नेता छात्रों से सीधे बातचीत कर कार्यक्रम की जानकारी दे रहे हैं।

छात्रों से संपर्क कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता

वहीं इस अभियान में बड़े मंच या लंबे भाषणों की जगह अनौपचारिक माहौल बनाया गया है। पार्टी की कोशिश है कि छात्र सहज तरीके से कार्यक्रम से जुड़ें। अलग-अलग स्थानों पर छोटे-छोटे आयोजन भी किए जा रहे हैं जहां युवाओं को 19 सितंबर के कार्यक्रम के बारे में बताया जा रहा है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी भी अभियान में सक्रिय हैं। वे कलाकारों के साथ युवाओं और खासकर छात्राओं के बीच पहुंचकर संवाद कर रही हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और एनएसयूआई के प्रदेश प्रभारी रवि दांगी भी अलग-अलग स्थानों पर छात्रों से संपर्क कर रहे हैं।

वनखंडी हनुमान मंदिर परिसर में यज्ञ का आयोजन

दरअसल कार्यक्रम के प्रचार में लगाए गए पोस्टरों की खास बात यह है कि उनमें कांग्रेस पार्टी का नाम मुख्य तौर से नहीं दिया गया है। पोस्टरों में नेताओं की तस्वीरें हैं लेकिन उनके राजनीतिक पद का उल्लेख नहीं किया गया। पार्टी का प्रयास कार्यक्रम को छात्रों से जुड़े संवाद के रूप में प्रस्तुत करने का है। वहीं अभियान के दौरान कुछ विद्यार्थियों ने मैदान में छात्रों की गूंज लिखकर कार्यक्रम के प्रति उत्साह भी दिखाया। दूसरी ओर आयोजन की तैयारियों के तहत राजवाड़ा स्थित वनखंडी हनुमान मंदिर परिसर में यज्ञ, हवन और पूजन का कार्यक्रम भी रखा गया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews
Gen Z को साधने के लिए कांग्रेस अलग अंदाज में कर रही 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का प्रचार, जींस-टीशर्ट में युवाओं के बीच पहुंच रहे कार्यकर्ता