विदिशा के सांची रोड स्थित रंगई के सनशाइन सोलर एनर्जी गोदाम में चोरी करने वाली 6 महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं सोलर प्लेट को तोड़कर उसमें से एल्युमिनियम और कॉपर निकालकर उन्हें बेचने का काम करती हैं। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने इन्हें पकड़ा।
जानकारी के मुताबिक तार फैंसिंग को फांदकर ये महिलाएं गोदाम में पहुंचीं। यहां जो भी खराब सोलर प्लेट रखी थी। उन्हें तोड़कर इन महिलाओं ने एल्युमिनियम और कॉपर निकाला और बोरियों में भरकर ले गईं। ये सभी विदिशा के ही जतरापुरा की रहने वाली हैं।
इन महिलाओं को किया गिरफ्तार
चोरी के इस मामले में पुलिस ने 33 वर्षीय लक्ष्मीबाई, 50 वर्षीय रसिया बाई, 22 वर्षीय मटकुली बाई, 20 वर्षीय डोया बाई और 23 वर्षीय हसीना बाई को गिरफ्तार किया है। ये सभी विदिशा के ही जतरापुरा की रहने वाली हैं।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
महिलाओं द्वारा की गई इस चोरी की घटना गोदाम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। सुबह हुई इस चोरी की घटना में यह ग्रुप गोदाम पहुंचा और तार फैंसिंग को फांदकर अंदर घुस गया। इसके बाद सोलर प्लेटों को तोड़कर उसमें से एल्यूमिनियम और कॉपर निकालकर बोरियों में भरकर गायब हो गया। फुटेज में महिलाएं प्लेट तोड़ती और बोरियां ले जाती नजर आईं। गोदाम संचालक की शिकायत के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने 596/2026 के तहत धारा 302 (2) के तहत मामला दर्ज किया था।
अब इन महिलाओं को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस इनके अन्य मामले में शामिल होने की जांच कर रही है। लोगों का कहना है कि महिलाओं का एक समूह शहर में निकलता है। जब इन्हें मौका मिलता है ये सामान उठाकर गायब हो जाती हैं। पुलिस इनके अन्य वारदातों में शामिल होने की जांच कर रही है।






