MP Breaking News

विदिशा में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 224 क्वार्टर जब्त, 205 लीटर महुआ लाहन नष्ट

विदिशा पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में 2 जगह दी गई दबिश में 224 लीटर देसी शराब जब्त की गई है। वहीं 205 लीटर महुआ लाहन नष्ट किया गया।
Vidisha Police

विदिशा पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। पुलिस द्वारा अलग अलग जगह कार्रवाई कर शराब जब्त करने के साथ इसे बनाने में उपयोग होने वाली सामग्री को नष्ट किया जा रहा है। इस कड़ी में हाल ही में की गई कार्रवाई के दौरान 224 क्वार्टर शराब जब्त की गई है।

पुलिस की नजर लगातार जिले में अवैध शराब बनाने, शराब का भंडारण और बिक्री करने वालों पर बनी हुई है। इसी कड़ी में कुरवाई और करारिया चौराहे पर पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई देखने को मिली। कुरवाई के बरुअल गांव और करारिया चौराहा के ग्राम दुलई में कार्रवाई की गई है।

अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई

बरूअल गांव में की गई कार्रवाई में पुलिस ने 224 क्वार्टर देसी शराब जब्त की है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं करारिया चौराहा पुलिस ने ग्राम दुलई में कच्ची शराब बनाने की ठिकाने पर दबिश देकर 205 लीटर महुआ लाहन नष्ट किया है।

महुआ लाहन किया नष्ट

करारिया चौराहा पुलिस को लगातार कच्ची शराब बनाए जाने की शिकायत मिल रही थी। ऐसे में जब पुलिस ने झोरे के नाले के पास तलाशी ली तो यहां से शराब बनाने के उपकरण और 205 लीटर महुआ लाहन मिला। पुलिस ने मौके पर ही इसे नष्ट कराया और सारे उपकरण जब्त कर लिए।

43 हजार की देसी शराब

जानकारी के अनुसार कुरवाई पुलिस को यह सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपने मकान में अवैध शराब छुपा कर रख रहा है। ऐसे में जब कार्रवाई की गई तो मौके से 31 वर्षीय विनोद आदिवासी को 224 क्वार्टर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। ये लगभग 43 लीटर शराब है, जिसकी कीमत 43 हजार रुपए बताई जा रही है।

पुलिस द्वारा अवैध शराब के ठिकानों को लेकर लगातार जानकारी जुटाई जा रही है। निर्माण और कारोबार में जो भी शामिल हैं। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आगे भी ये कार्रवाई जारी रहेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews
विदिशा में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 224 क्वार्टर जब्त, 205 लीटर महुआ लाहन नष्ट