Hindi News

Gold Rate 15 Feb 2026 : महाशिवरात्रि पर क्या है सोने-चांदी का लेटेस्ट रेट, यहां जानें इंदौर-दिल्ली-जयपुर समेत बड़े शहरों का ताजा भाव

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
Gold-Silver Price Today: महाशिवरात्रि पर सोने या चांदी खरीदने के लिए जा बाजार जा रहे हैं तो पहले ताजा भाव चेक कर लीजिए। चांदी के भाव 3 लाख के अंदर बने हुए हैं हालांकि सोने के भाव 1.57 लाख के पार ट्रेंड कर रहे हैं। आइए जानते हैं आपके 24k, 22k और 18k का सोने का ताजा भाव..
Gold Rate 15 Feb 2026 : महाशिवरात्रि पर क्या है सोने-चांदी का लेटेस्ट रेट, यहां जानें इंदौर-दिल्ली-जयपुर समेत बड़े शहरों का ताजा भाव

महाशिवरात्रि के मौके पर सोना या चांदी खरीदने के लिए की प्लानिंग कर रहे हैं और बाजार जाने की योजना बना रहे हैं तो पहले ताजा भाव चेक कर लीजिए। शनिवार शाम (रविवार को IBJA द्वारा भाव घोषित नहीं किए जाते) को भारतीय सराफा बाजार (व्यापारियों द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार) द्वारा जारी कीमतों के अनुसार, 15 फरवरी को 2026 को सोने के भाव ₹1,57,900 और चांदी के रेट ₹2,75,000 पर ट्रेंड कर रहे हैं। आइए जानते हैं 14 फरवरी 2026 का भारतीय सराफा बाजार (व्यापारियों द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार) द्वारा जारी अलग-अलग शहरों का 18, 22 और 24 कैरेट का लेटेस्ट रेट…

प्रमुख शहरों का चांदी (Silver Rate Today) का भाव

  • 10 ग्राम: ₹2,750
  • 100 ग्राम: ₹27,500
  • ₹2,75,000 (प्रति किग्रा): दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद, कोलकाता, भोपाल और इंदौर ।
  • ₹2,80,000 (प्रति किग्रा): चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल। (दक्षिण भारत के राज्यों के भाव में मेकिंग चार्ज, डीलर प्रीमियम/स्थानीय शुल्क, परिवहन लागत और मांग के चलते कीमतों में बढ़त बनी है।)

18 कैरेट (18K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)

  • मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,18,460
  • ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,18,360
  • ​मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,18,310
  • ​चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,24,500

22 कैरेट (22K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)

  • ​मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,44,750
  • ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,44,650
  • ​मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,44,600
  • ​चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,45,600

24 कैरेट (24K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)

  • मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,57,900
  • ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,57,800
  • ​मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,57,750
  • ​चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,58,840 (दक्षिण भारत के कुछ शहरों में स्थानीय प्रीमियम/
    मेकिंग/डीलर मार्जिन के कारण अंतर)

ऐसे चेक करें 18K, 20K, 22K और 24K के हिसाब से शुद्धता ?

  1. ​24 कैरेट (99.9% शुद्ध) पर 999 लिखा होता है। यह सबसे शुद्ध है, लेकिन इससे गहने नहीं बनते क्योंकि यह बहुत मुलायम होता है।
  2. ​22 कैरेट (91.6% शुद्ध) पर 916 लिखा होता है। गहने बनाने के लिए यह सबसे लोकप्रिय है। इसमें 8.4% तांबा या चांदी या अन्य धातु मिलाई जाती है, ताकि गहने मजबूत रहें।
  3. 20 कैरेट सोने पर 833 (83.3% शुद्धता) लिखा होता है। इसमें 16.7% अन्य धातुएँ (जैसे तांबा, चांदी, जस्ता) मिलाई जाती है।
  4. 18 कैरेट (75.0% शुद्ध) पर 750 लिखा होता है। अक्सर हीरे या कीमती पत्थरों वाले गहनों में इसका उपयोग होता है।
  5. ​ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट का ही सोना बेचते हैं। खरीदारी करते समय यह सुनिश्चित करें कि आप जितने कैरेट का पैसा दे रहे हैं, गहने पर वही अंक (जैसे 916 या 750) दर्ज हो।

गोल्ड खरीदते हैं तो पहले पढ़ लेंं यह खास बातें

  • भारत में सोने-चांदी के मानक भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए जाते हैं। हालांकि शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के दिन नए रेट जारी नहीं होते हैं।
  • IBJA के रेट में GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते, इसलिए अलग-अलग शहरों और ज्वेलरी शोरूम्स में अंतिम दाम अलग हो सकते हैं।
  • ​सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID (Hallmark Unique Identification) कोड जरूर जांचें।
  • हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो (भारतीय मानक ब्यूरो का आधिकारिक प्रतीक), ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर (एक यूनिक अल्फा-न्यूमेरिक कोड) और सेंटर मार्क ( लैब टेस्टिंग निशान) होता है।

क्यों बदल रहे सोने-चांदी के भाव?

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर में उतार-चढ़ाव, वैश्विक मांग, भू-राजनीतिक तनाव, केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और ब्याज दरें और शेयर बाजार का प्रदर्शन सोने-चांदी की कीमतों को प्रभावित करते हैं।
  • भारतीय बाजार और स्थानीय कारक, भारत जैसे देशों में आयात शुल्क और अन्य कर, घरेलू दामों पर USD-INR, आयात शुल्क, जीएसटी/टीसीएस, लोकल मेकिंग चार्ज, देश की महंगाई दर और त्योहार और शादियों का सीजन भी कीमतों पर असर डालते हैं।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !