अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी डॉलर की मजबूती के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। अप्रैल से पहले सोने या चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं तो पहले भारतीय सराफा बाजार (व्यापारियों द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार) का ताजा भाव जान लीजिए। शुक्रवार सुबह सोना के दाम में ₹160 प्रति 10 ग्राम का उछाल आया है जिसके बाद 24 कैरेट सोने के भाव 1,44, 860 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गए हैं। वहीं चांदी में ₹10,000 प्रति किग्रा की गिरावट आई है, जिसके बाद देश भर में चांदी का औसत भाव 2,40,000 रुपये प्रति किग्रा के आसपास ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले गुरुवार (26 मार्च 2026) को 24 कैरेट का सोना का दाम ₹1,44,700 और चांदी के भाव ₹2,50,000 प्रति किलो पर बंद हुआ था।
प्रमुख शहरों का 18 कैरेट सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में):
मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ और चंडीगढ़ में 18 कैरेट (18K) सोने का भाव ₹1,08,800 और इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद में ₹1,08,530 चल रहा हैं। इसके अलावा मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु में ₹1,85,800 और चेन्नई, कोयंबटूर में ₹1,12,200 चल रहा है।
प्रमुख शहरों का 22 कैरेट (22K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में):
मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़ में 22 कैरेट का भाव ₹1,32,800 और इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद में ₹1,32,700 पहुंच गया है। इसके अलावा मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु में ₹1,32,650 दर्ज हुए है। चेन्नई, कोयंबटूर ₹1,34,300 चल रहा है।
प्रमुख शहरों का 24 कैरेट (24K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में):
मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़ में सोने के रेट ₹1,44,860 और इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,44,760 और मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु में ₹1,44,710 दर्ज हुए हैं। चेन्नई, कोयंबटूर में सोने की कीमतों में बढ़त बनी हुई है। यहां भाव ₹1,46,510 (दक्षिण भारत के कुछ शहरों में स्थानीय प्रीमियम/मेकिंग/डीलर मार्जिन के कारण अंतर) चल रहा है।
प्रमुख शहरों का चांदी (Silver Rate Today) का भाव
- दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद, कोलकाता, भोपाल और इंदौर में चांदी के भाव ₹2,40,000 (प्रति किग्रा) चल रहे हैं ।
- चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में कीमतों में बढ़त (दक्षिण भारत के राज्यों के भाव में मेकिंग चार्ज, डीलर प्रीमियम/स्थानीय शुल्क, परिवहन लागत और मांग के चलते) बनी है। यहां चांदी का भाव ₹2,45,000 (प्रति किग्रा) हो गया है।
सोना खरीदने जा रहे हैं तो जान लें शुद्धता से जुड़ी बड़ी बातें
भारत में सोने-चांदी के मानक भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए जाते हैं। शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के दिन नए रेट जारी नहीं होते हैं, इसमें GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते। सोना खरीदते समय BIS हॉलमार्क और HUID कोड की जांच अवश्य करें। BIS लोगो भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards) का आधिकारिक प्रतीक है। HUID नंबर 6 अंकों का एक विशिष्ट अल्फा-न्यूमेरिक कोड (Hallmark Unique Identification) है।
-
24 कैरेट (99.9% शुद्ध) : सोने की शुद्धता को ‘कैरेट’ में मापा जाता है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। 24 कैरेट पर 999 लिखा होता है। इसमें कोई अन्य धातु नहीं मिली होती। बहुत नरम (Soft) होने के कारण इससे जटिल नक्काशी वाले आभूषण बनाना संभव नहीं है।
-
18 कैरेट (75.0% शुद्ध): 750 लिखा होता है। अक्सर हीरे या कीमती पत्थरों वाले गहनों में इसका उपयोग होता है।
-
20 कैरेट (83.3% शुद्धता): सोने पर 833 लिखा होता है। इसमें 16.7% अन्य धातुएँ (जैसे तांबा, चांदी, जस्ता) मिलाई जाती है।
-
22 कैरेट (91.6% शुद्ध): 916 लिखा होता है। गहने बनाने के लिए यह सबसे लोकप्रिय है। इसमें 8.4% तांबा या चांदी या अन्य धातु मिलाई जाती है, ताकि गहने मजबूत रहें। यही कारण है कि ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट का ही सोना बेचते हैं। इसका उपयोग मुख्य रूप से सोने के सिक्के, बार (ईंटें) और निवेश के लिए किया जाता है। खरीदारी करते समय यह सुनिश्चित करें कि आप जितने कैरेट का पैसा दे रहे हैं, गहने पर वही अंक (जैसे 916 या 750) दर्ज हो।
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण
- अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर में उतार-चढ़ाव, वैश्विक मांग, भू-राजनीतिक तनाव।
- केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और ब्याज दरें, शेयर बाजार का प्रदर्शन।
- भारतीय बाजार, स्थानीय कारक, भारत जैसे देशों में आयात शुल्क और अन्य कर
घरेलू दामों पर USD-INR। - आयात शुल्क, जीएसटी/टीसीएस, लोकल मेकिंग चार्ज, देश की महंगाई दर
त्योहार और शादियों का सीजन भी कीमतों पर असर डालते हैं।
नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।






