MP Breaking News

दिल्ली से इंदौर आ रही इंडिगो की फ्लाइट में यात्री को पड़ा मिर्गी का दौरा, अचानक बिगड़ी तबीयत, मेडिकल टीम ने पहुंचाया अस्पताल

दिल्ली से इंदौर आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 649 में उड़ान के दौरान एक यात्री को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया। वहीं केबिन क्रू ने तुरंत मेडिकल इमरजेंसी की प्रक्रिया शुरू की और पायलट ने इंदौर ATC को पहले ही सूचना दे दी। विमान के उतरते ही मेडिकल टीम रनवे पर पहुंची।
दिल्ली से इंदौर आ रही इंडिगो की फ्लाइट में यात्री को पड़ा मिर्गी का दौरा, अचानक बिगड़ी तबीयत, मेडिकल टीम ने पहुंचाया अस्पताल

इंदौर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट में मंगलवार सुबह एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। दरअसल मिर्गी का दौरा पड़ने पर केबिन क्रू ने तुरंत मदद की और इंदौर एयरपोर्ट को पहले से अलर्ट कर दिया गया। सुबह करीब 6:30 बजे फ्लाइट के उतरते ही मेडिकल टीम ने यात्री को व्हीलचेयर से मेडिकल रूम पहुंचाया और बाद में अस्पताल रेफर कर दिया।

दरअसल दिल्ली से इंदौर के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 649 में उस समय हड़कंप मच गया जब सफर के दौरान एक यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जानकारी के मुताबिक यात्री को मिर्गी का दौरा पड़ा जिसके बाद केबिन क्रू ने बिना देर किए जरूरी सहायता उपलब्ध कराई। फ्लाइट के भीतर ही यात्री को संभालने की कोशिश की गई जबकि पायलट ने इंदौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को मेडिकल इमरजेंसी की सूचना भेज दी, ताकि विमान के उतरने से पहले जरूरी इंतजाम किए जा सकें।

मेडिकल इमरजेंसी पर तुरंत हुई कार्रवाई

वहीं यात्री की हालत की जानकारी मिलते ही इंदौर एयरपोर्ट प्रशासन ने मेडिकल टीम को तुरंत अलर्ट कर दिया। विमान के लैंड होने से पहले ही डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम रनवे क्षेत्र में तैयार थी। मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे फ्लाइट इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंची, जिसके बाद मेडिकल टीम ने बिना समय गंवाए यात्री को व्हीलचेयर के जरिए विमान से बाहर निकाला। इसके बाद यात्री को एयरपोर्ट परिसर में बने मेडिकल रूम में ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी प्राथमिक जांच की और शुरुआती उपचार दिया। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, पहले मौके पर ही यह सुनिश्चित किया गया कि यात्री की स्थिति नियंत्रण में है, ताकि आगे के इलाज का सही फैसला लिया जा सके। पूरी प्रक्रिया एयरपोर्ट की मेडिकल इमरजेंसी व्यवस्था के तहत की गई और यात्री को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।

एयरपोर्ट से अस्पताल तक कैसे पहुंचाया गया यात्री?

दरअसल प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने यात्री को आगे की निगरानी और इलाज के लिए अस्पताल भेजने का फैसला लिया। इसके लिए अमलतास एंबुलेंस की व्यवस्था की गई और मरीज को इंदौर के बांठिया हॉस्पिटल पहुंचाया गया। अस्पताल में उसे आगे के इलाज के लिए भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी रहा। इस पूरे घटनाक्रम में फ्लाइट क्रू, एयर ट्रैफिक कंट्रोल और एयरपोर्ट मेडिकल टीम के बीच समन्वय देखने को मिला। पायलट द्वारा समय रहते दी गई सूचना के कारण एयरपोर्ट पर मेडिकल स्टाफ पहले से तैयार था, जिससे विमान के उतरने के तुरंत बाद यात्री को इलाज मिल सका। फिलहाल यात्री को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उड़ान की बाकी प्रक्रिया सामान्य रूप से पूरी की गई।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews
दिल्ली से इंदौर आ रही इंडिगो की फ्लाइट में यात्री को पड़ा मिर्गी का दौरा, अचानक बिगड़ी तबीयत, मेडिकल टीम ने पहुंचाया अस्पताल