कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 25 अगस्त को एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड “C” और ग्रेड “D” भर्ती परीक्षा के लिए रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाकर चेक कर सकते हैं। पीडीएफ में दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित उम्मीदवारों का रोल नंबर दिया गया है।
कुल 1715 उम्मीदवारों को उम्मीदवारों का चयन हुआ है। जिसमें ग्रेड सी के लिए 232 और ग्रेड डी के लिए 1483 उम्मीदवार शामिल हैं। एलोकेशन लिस्ट मेरिट कम प्रेफरेंस और उम्मीदवारों द्वारा स्लाइडिंग या आईडेंटिटी वेरीफिकेशन के दौरान चुने गए विकल्पों के आधार पर तैयार की गई है। सभी उम्मीदवारों के लिए व्यक्तिगत स्कोरकार्ड जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। जिसे लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके डाउनलोड कर पाएंगे।
ऐसे चेक करें परिणाम
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर Result के टैब पर क्लिक करें।
- अब स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा 2025 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- पीडीएफ़ पेज खुलेगा। यहाँ अपना रोल नंबर चेक करें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसे डाउनलोड या प्रिंट करके अपने पास रख सकते हैं।
अब आगे क्या होगा?
फाइनल रिजल्ट घोषित होने के बाद शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए अलॉटेड डिपार्टमेंट द्वारा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अपॉइंटमेंट फॉर्मेलिटी के लिए आगे की प्रक्रिया की जाएगी। उम्मीदवारों को फाइनल रिजल्ट घोषित होने के 6 महीने के अंदर संबंधित आवंटित यूजर डिपार्टमेंट से कोई लेटर नहीं मिलता है, तो उन्हें तुरंत संबंधित यूजर डिपार्टमेंट से बात करने की सलाह दी गई है।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी हालत में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन या अपॉइंटमेंट फॉर्मेलिटी के बारे में कोई लेटर नहीं लेगा। कैंडीडेट्स का सिलेक्शन पूरे तरीके से अनंतिम है और यह यूजर डिपार्टमेंट द्वारा किए जाने वाले दस्तावेज सत्यापन पर निर्भर करता है।
Final_Result_Write_up_25082026 1787662366SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी समिति विभागीय प्रतियोगी परीक्षा रिजल्ट
कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रेड सी स्टेनोग्राफर लिमिटेड डिपार्मेंटलकॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन 2025 का परिणाम भी जारी किया है। परीक्षा का आयोजन 4 जुलाई को किया गया था, जिसमें 371 उम्मीदवार शामिल हुए थे। 370 उम्मीदवारों का चयनोग्राफी स्किल टेस्ट के लिए हुआ है। एससी, एसटी और PwBD उम्मीदवार्प के लिए कट ऑफ मार्क्स 40 है। जनरल के लिए कट ऑफ मार्क्स 60 और कट ऑफ पर्सेंटेज 30% है।
writeup_25082026





