MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

इंदौर: भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने जीतू पटवारी को बताया ‘कांग्रेस के मेल राखी सावंत’, बोले- हर मुद्दे में दिखती है राजनीति

इंदौर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की तुलना बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत से की है। साथ ही उन्होंने पटवारी पर सुर्खियों में बने रहने के लिए बयानबाजी करने का आरोप लगाया।
Sumit Mishra

इंदौर: मध्यप्रदेश की राजनीति में बयानों का दौर लगातार जारी है। एक तरफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेर रहे हैं तो वहीं इस बीच, इंदौर के भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने जीतू पटवारी को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया है जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। सुमित मिश्रा ने जीतू पटवारी पर निशाना साधते हुये उनकी तुलना बॉलीवुड अभिनेतत्री राखी सावंत से कर डाली।

बता दें कि इंदौर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को लेकर टिप्पणी की। सुमित मिश्रा ने आरोप लगाया कि जीतू पटवारी सुर्खियों में बने रहने के लिए अलग-अलग तरह के बयान और हरकतें एवं नकल करते रहते हैं।

सुमित मिश्रा ने जीतू पटवारी की तुलना राखी सावंत से की

उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह राखी सावंत को फिल्म इंडस्ट्री में गंभीरता से नहीं लिया जाता, उसी तरह जीतू पटवारी को भी कांग्रेस में गंभीरता से नहीं लिया जाता। सुमित मिश्रा ने दावा किया कि इसी वजह से वे सुर्खियों में बने रहने के लिए इस तरह की हरकतें करते हैं। उन्होंने जीतू पटवारी को ‘कांग्रेस के मेल राखी सावंत’ भी कहा।

सुमित मिश्रा का जीतू पटवारी पर आरोप

सुमित मिश्रा ने आरोप लगाया कि जीतू पटवारी सार्वजनिक मंचों के साथ-साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लगातार प्रदेश की भाजपा सरकार और सीएम डॉ. मोहन यादव को निशाना बनाते हैं। भाजपा नगर अध्यक्ष ने कहा कि पटवारी को हर मुद्दे में राजनीति नजर आती है और इसी वजह से वे लगातार बयान देकर सुर्खियों में बने रहने का प्रयास करते हैं। अब सुमित मिश्रा का बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

गौरतलब है कि हाल ही में उज्जैन में विकास कार्य के लिए सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने पैतृक मकान पर खुद कुदाली चलाई थी और इस दौरान वे भावुक हो गए थे। इसके बाद एक आयोजन में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मंच से सीएम की नकल करते हुए उन्हें निशाना बनाया था। जिस पर अब भाजपा नेता ने जीतू पटवारी पर हमला बोलते हुये यह बयान दिया है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews
इंदौर: भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने जीतू पटवारी को बताया 'कांग्रेस के मेल राखी सावंत', बोले- हर मुद्दे में दिखती है राजनीति - MP Breaking News