Hindi News

इंदौर में भिक्षावृत्ति को लेकर कलेक्टर का एक्शन, भीख देने और लेने वालों के खिलाफ मामला दर्ज

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
समर्पित भिक्षावृत्ति उन्मूलन दल ने इंदौर के भवर कुआं थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पढ़ें विस्तार से पूरी खबर...
इंदौर में भिक्षावृत्ति को लेकर कलेक्टर का एक्शन, भीख देने और लेने वालों के खिलाफ मामला दर्ज

Indore News : इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा शहर को भिक्षुमुक्त बनाने की कवायद शुरू की गई थी। जिसके तहत बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान भिक्षा देने और लेने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

दरअसल, मामला भवरकुआ थाना का है। जिसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि भिक्षावृत्ति से शहर को पूरी तरह मुक्त करने के लिए इस पहल के तहत भिक्षा लेने और देने वाले दोनों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

मामला दर्ज

इसका पहला मामला भिक्षा देने वाले व्यक्ति से जुड़ा है। जिसकी पहचान सीसीटीवी कैमरों की मदद से की जा रही है। वहीं, दूसरा मामला भावना नगर की रहने वाली एक महिला पर दर्ज किया गया है, जो भिक्षा मांगते हुए पाई गई।

टीआई ने दी ये जानकारी

थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत दर्ज किए गए मामलों की जांच की जा रही है। भिक्षावृत्ति उन्मूलन दल ने दोनों मामलों में ठोस सबूत पेश किए हैं, जिनके आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बता दें कि इसको नियंत्रित करने के लिए एक समर्पित भिक्षावृत्ति उन्मूलन दल गठित किया गया है। जिसके तहत यह कार्रवाई की जा रही है।

इंदौर, शकील अंसारी

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !