MP Breaking News

इंदौर में नशे के खिलाफ क्राइम ब्रांच पुलिस का बड़ा एक्शन, ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी मंदसौर से गिरफ्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच ने 18.89 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर मंदसौर निवासी मुख्य सप्लायर अय्यूब कुरैशी को गिरफ्तार किया। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
Indore News

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस एक के बाद एक कार्रवाई करते हुए नशे के सौदागरों पर शिकंजा कस रही है और आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। इसी बीच, शनिवार को इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक्शन लेते हुए ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर को दबोचा है।

बता दें कि हाल ही में क्राइम ब्रांच पुलिस ने इंदौर से एक आरोपी को 18.89 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस मुख्य सप्लायर तक पहुंची और उसे भी गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से मादक पदार्थों की सप्लाई से जुड़े पूरे नेटवर्क और अन्य तस्करों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, इंदौर क्राइम ब्रांच लगातार अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत 31 अगस्त 2026 को अरविंदो लवकुश चौराहे के पास से आरोपी राहुल सौदागर को 18.89 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर लिया था। जब्त किए गए ब्राउन शुगर की कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई।

पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार किये गए आरोपी से जब पूछताछ की गई तो आरोपी राहुल ने खुलासा किया कि वह यह मादक पदार्थ मंदसौर निवासी अय्यूब कुरैशी से लेकर आया था और इंदौर में सप्लाई करता था। पूछताछ के आधार पर क्राइम ब्रांच ने आरोपी की निशानदेही पर दबिश देकर अय्यूब कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब दोनों आरोपियों से मादक पदार्थों की सप्लाई चेन, खरीदारों और अन्य तस्करों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews
इंदौर में नशे के खिलाफ क्राइम ब्रांच पुलिस का बड़ा एक्शन, ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी मंदसौर से गिरफ्तार - MP Breaking News