Hindi News

Indore Gang Rape : 12वीं की छात्रा को तीन युवकों ने बनाया अपनी हवस का शिकार, केस दर्ज

Written by:Harpreet Kaur
Published:
Last Updated:
Indore Gang Rape : 12वीं की छात्रा को तीन युवकों ने बनाया अपनी हवस का शिकार, केस दर्ज

इंदौर, आकाश धोलपुरे। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कहीं बुजुर्ग 12 साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाता है। तो कहीं पति अपनी पत्नी से दुष्कर्म कर बैठता है। अब ताजा मामला इंदौर (Indore Gang Rape) का है। जहां एक 12वीं की छात्रा (12th student) के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप (Gang Rape) की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद पीड़िता और उसके परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें…MP News: कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर- ऐसा किया तो रुकेगा वेतन, आदेश जारी

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म
घटना 23 अगस्त लसूड़िया थाना क्षेत्र की है। पीड़िता द्वारा थाने में की गई शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ मांडू पिकनिक मनाने जा रही थी। जिसके लिए 23 अगस्त को उसकी दोस्त पूजा अपने तीन दोस्तों के साथ उसके घर आई। जहां से उसको कार में बिठाकर सभी मांडू के लिए निकल गए। वहीं रास्ते में लौटते समय करीब 4 बजे एक दोस्त ने उसे कोल्ड ड्रिंक का ऑफर दिया। जिसे पीकर पीड़िता को चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गई।

पीड़िता ने आगे बताया कि उसको रात में करीब 10 बजे होश आया। जहां उसने खुद को एक कमरे में पाया और जहां पर उसके साथ बारी-बारी से तीनों युवकों ने गैंगरेप किया। इस बीच पीड़िता को कुछ देर में होश आता रहा। जिसमें उसने देखा कि उसके साथ गलत काम हो रहा है।

सहेली ने भी दिया आरोपियों का साथ
पीड़िता ने आगे बताया की जब तीनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया, और उसके बाद सभी कमरे में आकर पीड़िता के साथ मारपीट करने लगे और उसे धमकाने लगे। वहीं पीड़िता को पुलिस में शिकायत नहीं करने को भी कहा साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने बताया कि जब उसके साथ तीनों युवक मारपीट कर रहे थे तो उस वक्त उसकी सहेली पूजा भी मौजूद थी और वह खड़े होकर सब कुछ देख रही थी। बाद में सभी ने पीड़िता को नशे की हालत में ही एक रोड पर छोड़ दिया। जहां से उसने अपने माता पिता को संपर्क किया।

बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना की सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। जहां से पीड़िता को परिजनों ने लसूडिया थाना ले गए। और वहां पर पूजा, आशीष, निपुल और रितेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर चारों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें… SEX RACKET : दूसरे राज्यों से आती थी लड़कियां, आपत्तिजक हालात में 14 गिरफ्तार, दवाईयां भी जब्त

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews