इंदौर: सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती अब कई बार परेशानी का कारण बन रही है। दोस्ती के बाद शादी का दबाव, धमकी, ब्लैकमेलिंग और फ्रॉड के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला इंदौर से सामने आया है जहां लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती के बाद युवती को धमकाने और मानसिक रूप से परेशान करने की शिकायज दर्ज हुई है।

आरोप है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवक ने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। लेकिन जब युवती ने शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया, तब युवक द्वारा युवती पर दबाव बनाया जाने लगा। इसके बाद युवती ने पुलिस थाने जाकर शिकायज दर्ज कराई एवं पुलिस के सामने मामले को विस्तार से रखा।

आरोपी के नशे की आदत के चलते युवती ने शादी से किया इनकार

शिकायत में युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी नशे का आदी है। इसी वजह से उसने युवक से शादी करने से इनकार कर दिया और उससे दोस्ती भी खत्म कर ली। इसके बाद आरोपी ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया और लगातार दबाव बनाने की कोशिश की। हालां​कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

इंस्टाग्राम के जरिए युवती की योगेश से हुई थी पहचान

एडीशनल DCP अमरेंद्र सिंह ने मामले के संबंध में मी​डिया से बातचीत करते हुये बताया कि पीड़िता की इंस्टाग्राम के जरिये योगेश नाम के युवक से पहचान हुई थी। आरोपी ने खुद को युवती के ही समाज का बताकर उससे दोस्ती की और बाद में शादी का प्रस्ताव रखा। इसी दौरान.. युवती को कथित तौर पर पता चला कि आरोपी नशा करता है। इसके बाद युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया।

आरोपी ने दी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी

आरोप है कि जब युवती ने शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया तब योगेश ने युवती पर मानसिक दबाव बनाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, युवती ने पुलिस को शिकायत में बताया कि.. आरोपी उसके फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। आरोपी के धमकाने के बाद युवती बुरी तरह डर गई और तत्काल ही पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी।

वहीं, मामले की शिकायत मिलने के बाद लसूड़िया पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी योगेश को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि.. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट