MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

लोन दिलाने का झांसा देकर रिटायर्ड SI से 40 लाख की धोखाधड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी 

इंदौर में रिटायर्ड SI से साथ लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ शुरू कर दी गई है। 
Indore news

इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने के नाम पर एक रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।आरोपी ने पीड़ित को लोन कराने का झांसा दिया और प्रोसेसिंग प्रक्रिया के नाम पर किस्तों में करीब 40 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हुई जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामले से जुड़े एक आरोपी को  गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।

कई लोगों को लोन दिलवा चुका है आरोपी

राजेश दंडोतिया, इंदौर एडिशनल डीसीपी ने बताया राजेंद्र नगर पुलिस ने फरियादी गोविंद सिंह तंवर की शिकायत पर आरोपी सरताज अहमद के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पीड़ित गोविंद सिंह तंवर पुलिस विभाग से रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर हैं। उन्होंने बताया कि करीब 8 साल पहले उनकी पहचान सरताज अहमद से हुई थी। सरताज ने खुद को सरकारी लोन दिलाने वाला एजेंट बताया था और दावा किया था कि वह कई लोगों को लोन दिलवा चुका है।

लोन प्रोसेसिंग के नाम पर आरोपी ने जमा करवाए लाखों रुपये 

आरोपी ने गोविंद सिंह और उनके बेटे के नाम पर दो सरकारी लोन पास कराने का भरोसा दिलाया था। इसके बाद आरोपी सरताज ने फरियादी से सभी जरूरी दस्तावेज ले लिए और अलग-अलग प्रक्रिया प्रोसेसिंग के बहाने किस्तों में कुल 40 लाख रुपये अपने पास जमा करवा लिए। जब लंबा समय बीत जाने के बाद भी लोन पास नहीं हुआ, तो पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे। इस पर आरोपी ने फरियादी को कई तरह का बहाना बनाकर मामला टाल दिया।

परेशान होकर पीड़ित रिटायर्ड एसआई ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच में शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी सरताज अहमद के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी। यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने कितने लोगों के साथ ठगी की है।

शकील अंसारी की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews
लोन दिलाने का झांसा देकर रिटायर्ड SI से 40 लाख की धोखाधड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी